अमर उजाला
Tue, 15 October 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ITU-WTSA का उद्घाटन किया। ITU का पहली बार भारत में आयोजन हुआ है।
आईटीयू वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा भारत आज टेलीकॉम के मामले में दुनिया में सबसे आगे है।
पीएम ने बताया कि भारत में आज मोबाइल यूजर्स की संख्या 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
आज हम भारत में पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा मोबाइल फोन बना रहे हैं। हम एक मोबाइल निर्यातक देश के रूप में जाने जाते हैं
बता दें कि पीएम मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का भी उद्घाटन करने वाले हैं।
ITU में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत 6G में दुनिया का नेतृत्व करेगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें