पोको एक्स8: 8340mAh की बड़ी बैटरी, 1.5के एमोलेड डिस्प्ले, आईपी69 की रेटिंग; जानें फोन के हर फीचर की पूरी डिटेल
POCO X8 Features and Specifications:
पोको एक्स8 सीरीज को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन पोको एक्स8, पोको एक्स8 पॉवर और पोको एक्स8 प्रो को लाया गया है। सीरीज के सबसे सस्ते वेरिएंट पोको एक्स8 की खूब चर्चा हो रही है। मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले इस फोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको पोको एक्स8 के सभी फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया में लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिस्प्ले और बेजोड़ मजबूती की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए पोको (POCO) ने अपना नया पावरहाउस स्मार्टफोन POCO X8 सीरीज पेश कर दिया है। इस सीरीज में सबसे सस्ते वेरिएंट पोको एक्स8 की खूब चर्चा हो रही है। यह हैंडसेट आधुनिक सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक, नेक्स्ट-जेन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एआई-संचालित फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही इसका एक्सट्रीम वाटरप्रूफ और ड्रॉप-रेजिस्टेंट डिजाइन इसे हर तरह की कठिन परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए बेहद मजबूत और भरोसेमंद बनाता है। आइए आपको पोको एक्स8 स्मार्टफोन की सभी खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
8,340mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट
POCO X8 में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। बड़ी बैटरी के साथ फोन में 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। फोन 22.5W तक रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब यूजर्स जरूरत पड़ने पर POCO X8 से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
बेहद खास है 1.5K AMOLED डिस्प्ले
- POCO X8 में 6.83 इंच का 1.5K अल्ट्रा-ब्राइट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। हाई रेजोल्यूशन की वजह से स्क्रीन पर तस्वीरें और वीडियो ज्यादा शार्प नजर आती हैं। इसमें बेहतर कलर और गहरे ब्लैक के साथ बारीक डिटेल दिखाई देती है।
- कंपनी ने डिस्प्ले में 12-बिट कलर डेप्थ दी है, जिससे ज्यादा रंगों को प्रदर्शित किया जा सकता है। फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जबकि गेमिंग के दौरान इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स के लिए 3200Hz तक इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग का भी दावा किया गया है।
- डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है। वहीं इसकी न्यूनतम ब्राइटनेस 1 निट तक कम की जा सकती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन को पढ़ना आसान हो जाता है और रात में आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पावर खपत भी पहले के मुकाबले 11.4 प्रतिशत तक कम की गई है।
Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा
POCO X8 की स्क्रीन को रोजमर्रा की खरोंच और गिरने जैसी स्थितियों से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह ग्लास फोन को सामान्य उपयोग के दौरान होने वाले इम्पैक्ट से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
आंखों की सुरक्षा पर भी ध्यान
- फोन में फ्लैगशिप-लेवल आई-केयर फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अल्ट्रा-लो ब्राइटनेस, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और टीयूवी रीनलैंड (TÜV Rheinland) सर्टिफिकेशन के साथ आंखों को फ्लिकर-फ्री और आरामदायक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
- इन तकनीकों का उद्देश्य अलग-अलग रोशनी वाली परिस्थितियों में आंखों को ज्यादा आराम देना और स्क्रीन की झिलमिलाहट को कम करना है। यानी लंबे समय तक स्क्रीन देखने वालों के लिए भी डिस्प्ले को ज्यादा आरामदायक बनाने पर ध्यान दिया गया है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
- POCO X8 में 4nm एडवांस प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसकी अधिकतम सीपीयू क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इस दमदार चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 9,46,548 का स्कोर दर्ज किया है।
- मेमोरी एक्सटेंशन तकनीक के जरिए इसमें 24GB तक रैम को बढ़ाया जा सकता है, जिससे हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाया जा सकता है। कंपनी ने इस डिवाइस पर 60 महीने (5 साल) तक फोन को नए जैसा स्मूथ चलाने का भरोसा दिया है।
50MP हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और डुअल वीडियो सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में डुअल वीडियो (Dual Video) फीचर भी मौजूद है, जिससे यूजर एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से दो अलग-अलग एंगल रिकॉर्ड कर सकते हैं।
अंडरवाटर कैमरा मोड और स्पीकर ऑटो-ड्रेन टेक्नोलॉजी
फोन में खास 'अंडरवाटर मोड' दिया गया है, जिससे पानी के भीतर भी सीधे फोटो और वीडियो कैप्चर, एडिट और शेयर किए जा सकते हैं। इस मोड से बाहर आते ही इसका स्पीकर ऑटो-ड्रेन फंक्शन वाइब्रेशन का इस्तेमाल करके स्पीकर कैविटी में घुसे पानी को अपने आप बाहर निकाल देता है। यह फीचर अधिकतम 2 मीटर गहरे शांत ताजे पानी में 30 मिनट तक के लिए सीमित है और यह प्रोफेशनल डाइविंग, समुद्री पानी, पूल या गर्म पानी के लिए नहीं है।
IP69K एक्सट्रीम वाटरप्रूफिंग और 3-मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस
POCO X8 को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग्स मिली हैं। इसने 2 मीटर गहरे पानी में 72 घंटे तक सुरक्षित रहने का कड़ा टेस्ट पास किया है। मजबूती के मोर्चे पर फोन को SGS द्वारा ग्रेनाइट की सख्त सतह पर 3 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए सर्टिफाई किया गया है। इसके अलावा, इसमें 'वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0' दी गई है, जो पानी, तेल, झाग और पसीने को डिटेक्ट करके गीले हाथों में भी सटीक और तेज टच रिस्पॉन्स देती है।
हाइपरओएस 3, गूगल जेमिनी AI और अन्य स्मार्ट फीचर्स
- सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें गूगल जेमिनी (Google Gemini) एआई असिस्टेंट और नैनो बनाना (Nano Banana) इमेज जनरेशन का इन-बिल्ट सपोर्ट मिलता है, जिससे सीधे जेमिनी के जरिए आकर्षक इमेज बनाई जा सकती हैं।
- ऑडियो के लिए इसमें 300% वॉल्यूम बूस्ट और डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी और सुरक्षा के लिए फोन में मल्टीफंक्शनल NFC, इंफ्रारेड (IR) रिमोट कंट्रोल और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
- जियो एनिवर्सरी ऑफर: 120जीबी फ्री डेटा, जियो हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, साथ में ₹35,000 के फायदे!
- रेडमी 17 5जी से पोको एफ9 अल्ट्रा तक: इस हफ्ते लॉन्च हुए ये धांसू फोन; इन फीचर्स ने खींचा लोगों का ध्यान
- एपल बनाम शाओमी: आईफोन अल्ट्रा को टक्कर दे पाएगा शाओमी 18 फोल्ड? 7 सितंबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक
- एपल: खरीदना चाहते हैं आईफोन 18? ज्यादा कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, सामने आई बड़ी वजह