जियो एनिवर्सरी ऑफर: 120जीबी फ्री डेटा, जियो हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, साथ में ₹35,000 के फायदे!
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार एनिवर्सरी ऑफर लेकर आया है। कंपनी के 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान के साथ अब 120GB बोनस डेटा, JioHotstar सब्सक्रिप्शन, शॉपिंग वाउचर्स और 35 हजार रुपये का Google AI Pro का फायदा बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।

टेलीकॉम बाजार में बढ़ती रिचार्ज कीमतों के बीच, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी अपनी सालगिरह के मौके पर एक मेगा एनिवर्सरी ऑफर लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों को ढेरों मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो जियो का 3,599 रुपये वाला सालाना प्रीपेड प्लान इस वक्त सबसे बेहतरीन और फायदे का सौदा बन गया है। आइए जानते हैं इस धांसू प्लान के साथ मिलने वाले बंपर फायदों के बारे में।

3,599 रुपये वाले प्लान के जबरदस्त फायदे
यह जियो का एक एनुअल प्लान है, जो पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसका रोजाना का खर्च निकालें, तो यह मात्र 9.86 रुपये पड़ता है। इस प्लान में आपको हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि आपको सालभर में कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। जो ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में हैं और उनके पास 5G स्मार्टफोन है, वे बिना किसी रुकावट के अनलिमिटेड 5G डेटा का भी आनंद ले सकते हैं।

पूरे साल मिलेगा 120GB एक्स्ट्रा डेटा
इस एनिवर्सरी ऑफर की सबसे बड़ी खासियत 120GB का बोनस डेटा है। जियो अपने ग्राहकों को हर महीने 10GB एक्स्ट्रा डेटा वाउचर के रूप में देगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आपको रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा के अलावा यह अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जिससे आपका सालाना डेटा बढ़कर 1032.5GB हो जाएगा। इन डेटा बूस्टर को आप MyJio एप में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
- रेडमी 17 5जी से पोको एफ9 अल्ट्रा तक: इस हफ्ते लॉन्च हुए ये धांसू फोन; इन फीचर्स ने खींचा लोगों का ध्यान
- एपल बनाम शाओमी: आईफोन अल्ट्रा को टक्कर दे पाएगा शाओमी 18 फोल्ड? 7 सितंबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक
- एपल: खरीदना चाहते हैं आईफोन 18? ज्यादा कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, सामने आई बड़ी वजह
- पोको एक्स8 और एक्स8 पॉवर हुए लॉन्च: 10,000एमएएच की बैटरी, 1.5के एमोलेड स्क्रीन और 100 वॉट की चार्जिंग से लैस