सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए मुफ्त में बांट रही है मास्क, जानें इस मैसेज की सच्चाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
pib fact check free distribution of face mask under pm mask yojna message know about it
mask scheme - फोटो : pib

    इन दिनों व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से पीएम मास्क योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी लोगों को मुफ्त में मास्क मिलेगा। मुफ्त में मास्क लेने के लिए लोगों को मैसेज के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा। अगर ऐसे में आपके पास भी इस तरह का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाएं। नहीं तो आपको इससे नुकसान भी हो सकता है।

    वायरल मैसेज में लिखा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के तहत पीएम मास्क योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त में मास्क मिलेगा। मास्क पाने के लिए लोगों को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। वहीं, अब सरकार की प्रेस इनफॉर्मेंशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फेक्ट चेक कर इस मैसेज की सच्चाई उजागर की है।

    विज्ञापन

    पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत नहीं की है। न ही सरकार लोगों को मुफ्त में मास्क बांट रही है। साथ ही पीआईबी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके पास इस तरह का मैसेज आया है, तो उसपर भरोसा न करें। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। नहीं तो इससे डाटा लीक या फिर बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें