यह डीटीएच कंपनी बेच रही है सबसे सस्ते सेट-टॉप बॉक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

डाटा प्लांस के बाद अब डीटीएच कंपनियों के बीच ग्राहकों को लेकर जबरदस्त जंग छिड़ गई है। लगभग सभी कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। इसके लिए टाटा स्काई और डी2एच जैसी तमाम कंपनियों ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत कटौती की हैं। हालांकि, दाम घटने के बाद भी एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स काफी सस्ते हैं। तो आइए जानते हैं एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स की कीमत के बारे में...

एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स की कीमत
एयरटेल के स्टैंडर्ड डेफिनिशन यानी एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,110 रुपये और हाई-डेफिनिशन यानी एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,300 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ कटौती के बाद टाटा स्काई के एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,399 रुपये और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की 1,499 रुपये है।

d2h कंपनी ने घटाए दाम
डी2एच कंपनी ने हाल ही में ग्राहकों को लुभाने के लिए सेट-टॉप बॉक्स के दाम घटाए थे। कटौती के बाद इस कंपनी के एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,599 रुपये और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये हो गई है। इससे पहले इन सेट-टॉप बॉक्स की कीमत क्रमश: 1,699 रुपये और 1,599 रुपये थी।
- Coronavirus: Amazon और Flipkart पर आज से स्मार्टफोन की बिक्री शुरू
- वोडाफोन आइडिया का बड़ा फैसला, कस्टमर केयर के लिए जारी किया WhatsApp नंबर
- Google की इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, नहीं होंगे ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के शिकार
- Facebook ने 40 मिलियन वार्निंग लेबल किए जारी, वायरस से जुड़ी गलत जानकारी पर लगेगी रोक