Comet: अब स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल मिलेगा Perplexity का एआई ब्राउजर, कंपनी ने की बड़ी तैयारी
कुछ मोबाइल कंपनियों के साथ Comet ब्राउजर को डिवाइस में प्रीलोड करने को लेकर चर्चा कर रही है, हालांकि अभी Comet ब्राउजर केवल Windows और macOS के लिए उपलब्ध है, लेकिन माना जा रहा है कि मोबाइल वर्जन पर भी तेजी से काम चल रहा है।

विस्तार
AI-आधारित सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Perplexity अब अपने नए Comet ब्राउजर को अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी में है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कुछ स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है ताकि Comet ब्राउजर को स्मार्टफोनों में पहले से इंस्टॉल किया जा सके। इसका उद्देश्य 2026 तक "दस से सौ मिलियन" उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना है।
रिपोर्ट के अनुसार, Perplexity के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने पुष्टि की कि कंपनी कुछ मोबाइल कंपनियों के साथ Comet ब्राउजर को डिवाइस में प्रीलोड करने को लेकर चर्चा कर रही है, हालांकि अभी Comet ब्राउजर केवल Windows और macOS के लिए उपलब्ध है, लेकिन माना जा रहा है कि मोबाइल वर्जन पर भी तेजी से काम चल रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई ऐप फोन में पहले से इंस्टॉल होता है, तो यूज़र उसे आजमाने के लिए अधिक इच्छुक होते हैं। इसी रणनीति पर चलते हुए Perplexity स्मार्टफोनों में Comet को लाने की योजना बना रहा है ताकि यूजर इंगेजमेंट और एप की “स्टिकनेस” बढ़ाई जा सके।
Comet ब्राउजर को 10 जुलाई को लॉन्च किया गया था और फिलहाल यह केवल Perplexity के Max सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। अन्य उपयोगकर्ताओं को आने वाले दिनों में इनवाइट-आधारित एक्सेस दिया जाएगा। यह ब्राउजर उसी AI आंसर इंजन पर आधारित है जो Perplexity के मुख्य सर्च प्लेटफॉर्म को भी ताकत देता है।
- DuckDuckGo: DuckDuckGo ने लॉन्च किया नया फिल्टर, सर्च रिजल्ट से AI-जेनरेटेड इमेज को छुपा सकेंगे यूजर्स
- काम की बात: कंपनियां नहीं करेंगी एआई ट्रेनिंग के लिए आपके डाटा का इस्तेमाल, बदल दें ये सेटिंग्स
- Baby Grok: एलन मस्क ने बच्चों के लिए लॉन्च किया बेबी ग्रोक, 'गंदी भाषा' में यहां नहीं होगी बात
- Alert: दुनिया का पहला AI मैलवेयर, ZIP फाइल में छिपकर कर रहा है Windows PCs को हैक