काम की बात: कंपनियां नहीं करेंगी एआई ट्रेनिंग के लिए आपके डाटा का इस्तेमाल, बदल दें ये सेटिंग्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Jul 2025 01:10 PM IST
सार

लोकप्रिय फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म WeTransfer को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने अपनी सेवा शर्तों में यह जोड़ दिया कि उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड की गई फाइलें मशीन लर्निंग मॉडल्स को बेहतर बनाने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। विवाद बढ़ते ही कंपनी को अपने दस्तावेज से AI और मशीन लर्निंग से जुड़े सभी संदर्भ हटाने पड़े।

विज्ञापन
AI companies will not use your data for AI training change these settings
AI Tranning - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती दुनिया में तकनीकी कंपनियां आपके निजी डेटा का उपयोग करके अपने AI मॉडल को बेहतर बना रही हैं। इसके लिए वे चुपचाप अपनी गोपनीयता नीतियों और सेवा शर्तों में बदलाव कर रही हैं, ताकि यूजर्स के डेटा को न सिर्फ ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जा सके, बल्कि दूसरी कंपनियों को लाइसेंस के रूप में बेचा भी जा सके।

    हाल ही में लोकप्रिय फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म WeTransfer को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने अपनी सेवा शर्तों में यह जोड़ दिया कि उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड की गई फाइलें मशीन लर्निंग मॉडल्स को बेहतर बनाने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। विवाद बढ़ते ही कंपनी को अपने दस्तावेज से AI और मशीन लर्निंग से जुड़े सभी संदर्भ हटाने पड़े।

    विज्ञापन

    तकनीकी कंपनियां इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक डेटा जिसमें आपकी सोशल मीडिया पोस्ट, ब्लॉग्स, रिव्यू और तस्वीरें भी शामिल हैं को स्क्रैप कर रही हैं ताकि उनका इस्तेमाल AI मॉडल ट्रेनिंग में किया जा सके। कई कलाकार, लेखक और कंटेंट क्रिएटर्स इस पर आपत्ति जता चुके हैं और अदालतों में मामले भी दर्ज हो चुके हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब कई कंपनियां उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा के AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल से ‘Opt-Out’ करने का विकल्प दे रही हैं, हालांकि एक बार जो डेटा ट्रेनिंग में चला गया है, उसे हटाना लगभग असंभव होता है। आइए कुछ प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर इसे ऑप्ट-आउट करने के तरीके बताते हैं...

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें