कोरोना वैक्सीन: क्या आपके पास भी आया है फीडबैक के लिए फोन, जानें सरकार ने क्या कहा?  

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 May 2021 05:23 PM IST
सार

+91-2250041114 नंबर से वैक्सीन लगवाने के बाद सरकार की ओर से फीडबैक के लिए कॉल किया जा रहा है।

विज्ञापन
people are receving covid 19 vaccine feedback calls from government is fake be alert
MyGov myth-busters - फोटो : MyGov myth-busters

    विस्तार

    कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे और अफवाह वायरल हो रहे हैं। हर कोई कोरोना के मामले पर एक्सपर्ट बन रहा है। बिना डॉक्टर से बात किए ही कई मैसेज डॉक्टर के नाम से वायरल हो रहे हैं। अब एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि एक मोबाइल नंबर से लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद फीडबैक के लिए कॉल आ रहा है। इस मैसेज को लेकर MyGov ने लोगों को आगाह किया है।

    MyGov के मिथ बस्टर्स ने किया आगाह

    MyGov की वेबसाइट पर myth-busters नाम से एक सेक्शन है जिसमें फर्जी दावे और अफवाह को लेकर सरकार लोगों को जागरूक करती है। इस सेक्शन में वैक्सीन लगवाने के बाद फीडबैक को लेकर आने वाले कॉल के बारे में भी बताया गया है। मायजीओवी के myth-busters ने कहा है कि सरकार की ओर से वैक्सीन के फीडबैक के लिए लोगों को कॉल नहीं किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि मैसेज में कहा जा रहा है कि +91-2250041114 नंबर से वैक्सीन लगवाने के बाद सरकार की ओर से फीडबैक के लिए कॉल किया जा रहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस तरह का कॉल फ्रॉड हो सकता है। अतः इनसे दूर रहें और किसी तरह की निजी जानकारी ना दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर शेयर ना करें वैक्सीन सर्टिफिकेट

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में चेताया है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं।

    इन जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपको महंगा पड़ सकता है। आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें