OpenAI: अमेरिकी सरकार के लिए लॉन्च हुआ ChatGPT Gov, जानें इसमें क्या है खास
OpenAI के CPO केविन वील (Kevin Weil) ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट किया कि ChatGPT Gov में सार्वजनिक क्षेत्र की जटिल चुनौतियों से निपटने की अपार संभावनाएं हैं, जैसे कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और अवसंरचना में सुधार, तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना।

विस्तार
OpenAI ने अमेरिकी सरकार के लिए स्पेशल एआई टूल लॉन्च किया है जिसे ChatGPT Gov नाम दिया गया है। ChatGPT Gov को खासतौर पर सरकार के कामकाज के लिहाज से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अमेरिकी सरकार को ChatGPT उपलब्ध कराकर OpenAI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि AI राष्ट्रीय हित और जनकल्याण की सेवा करे, लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप रहे और नीति-निर्माताओं को इन क्षमताओं को जिम्मेदारी से अपनाने में मदद करे, जिससे अमेरिकी नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
Deepseek का नया धमाका! फटाफट Image बनाने वाला टूल किया लॉन्च
सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष ध्यान
OpenAI के अनुसार, अमेरिकी सरकारी एजेंसियां ChatGPT Gov को Microsoft Azure के व्यावसायिक क्लाउड में तैनात कर सकती हैं और इसे ChatGPT Enterprise की कई विशेषताए प्राप्त होंगी, जिसमें कस्टम GPTs भी शामिल हैं। ब्लॉग में बताया गया कि ChatGPT Gov सरकारी एजेंसियों को अपनी सुरक्षा, गोपनीयता और अनुपालन आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखने में मदद करेगा। यह IL5, CJIS, ITAR, और FedRAMP High जैसे कठोर साइबर सुरक्षा मानकों का पालन करता है। इससे संवेदनशील और गैर- सार्वजनिक डेटा के साथ OpenAI टूल्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद मिलेगी।
DeepSeek-R1: चीन से जुड़े 80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा यह टूल, ऐसे कैसे चलेगा काम
सार्वजनिक क्षेत्र के लिए ChatGPT Gov के फायदे
OpenAI के CPO केविन वील (Kevin Weil) ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट किया कि ChatGPT Gov में सार्वजनिक क्षेत्र की जटिल चुनौतियों से निपटने की अपार संभावनाएं हैं, जैसे कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और अवसंरचना में सुधार, तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना।
ChatGPT Enterprise के समान विशेषताएं
OpenAI ने अपने ब्लॉग में बताया कि ChatGPT Gov की कई विशेषताएं ChatGPT Enterprise के समान हैं, लेकिन इसमें उन्नत सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यह सरकारी अधिकारियों को सुरक्षित वर्कस्पेस में बातचीत को सहेजने और साझा करने, साथ ही टेक्स्ट और इमेज फाइल अपलोड करने की सुविधा देता है। GPT-4o मॉडल द्वारा संचालित यह प्रणाली कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल में कस्टम GPTs बनाने और साझा करने की अनुमति भी देती है।
- DeepSeek AI: Nvidia नहीं, डीपसीक को बनाने में इस कंपनी के चिप का हुआ है इस्तेमाल
- DeepSeek: इस देश में बैन हुआ चाइनीज एआई टूल, एपल और गूगल ने एप स्टोर से हटाए एप
- AI: क्या भारत 10 महीनों में बना पाएगा ChatGPT जैसा चैटबॉट? जानिए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा
- Alibaba: AI वॉर में अब कूदी चीन की ये बड़ी कंपनी, Deepseek से भी पावरफुल एआई मॉडल पेश करने का किया दावा