OpenAI: जल्द लॉन्च होंगे AI एजेंट्स, इस्तेमाल के लिए हर महीने देने होंगे 17 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Mar 2025 01:12 PM IST
सार

कंपनी OpenAI तीन अलग-अलग AI एजेंट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन एजेंट्स की मासिक सदस्यता फीस $20,000 (लगभग ₹17,40,800) तक हो सकती है, हालांकि इनकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
OpenAI Could Reportedly Charge Up to 20000 a Month for Expert Level AI Agents Details in hindi
OpenAI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI जल्द ही कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स लॉन्च करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ये एआई एजेंट्स विशेषज्ञता प्राप्त और विशिष्ट डोमेन में एक्सपर्ट होंगे। अब तक कंपनी द्वारा पेश किए गए एआई टूल्स के विपरीत, ये नए एजेंट मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान्स का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बजाय, OpenAI इन्हें स्टैंडअलोन सेवाओं के रूप में पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ये AI एजेंट्स विशेषज्ञ स्तर के पेशेवरों के कार्यों को करने में सक्षम होंगे और इनकी कीमत भी काफी अधिक हो सकती है।

    कंपनी OpenAI तीन अलग-अलग AI एजेंट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन एजेंट्स की मासिक सदस्यता फीस $20,000 (लगभग ₹17,40,800) तक हो सकती है, हालांकि इनकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    हाई-इनकम नॉलेज वर्कर एआई

    • इस एआई एजेंट को गहन ज्ञान और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है।
    • यह प्रबंधकीय स्तर के कार्यों जैसे कि CXO, मैनेजमेंट कंसल्टिंग, फाइनेंशियल एनालिसिस आदि में मदद कर सकता है।
    • संभावित मासिक सदस्यता शुल्क: $2,000 (लगभग ₹1.74 लाख)।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें