AI के नुकसान: AI सर्च इंजन आने से न्यूज वेबसाइट को हो रहा बड़ा नुकसान, ट्रैफिक में 96% की गिरावट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच राष्ट्रीय और स्थानीय समाचार, उपभोक्ता तकनीक और शॉपिंग ब्लॉग्स से जुड़े 160 से अधिक वेबसाइटों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI, Perplexity और Meta जैसी कंपनियों ने 2024 की चौथी तिमाही में दो मिलियन (20 लाख) बार वेबसाइटों को स्क्रैप किया।

विज्ञापन
AI search engines drive 96 Percent less traffic to news websites and blogs
Google Search - फोटो : Blog.google

    विस्तार

    डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म, जो सर्च इंजन ट्रैफिक पर निर्भर रहते हैं, अब एआई-संचालित सर्च टूल्स की वजह से भारी नुकसान झेल रहे हैं। OpenAI, Perplexity और Google जैसे एआई सर्च इंजनों ने ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। कंटेंट लाइसेंसिंग प्लेटफॉर्म TollBit की एक नई स्टडी में पाया गया है कि न्यूज वेबसाइटों और ब्लॉग्स को एआई सर्च इंजनों से पारंपरिक गूगल सर्च की तुलना में 96% कम ट्रैफिक मिल रहा है।

    इस अध्ययन के अनुसार टेक कंपनियां वेबसाइटों से डेटा स्क्रैपिंग (चोरी-छिपे डेटा इकट्ठा करना) में वृद्धि कर रही हैं ताकि उनके एआई मॉडल को प्रशिक्षित किया जा सके। TollBit ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच राष्ट्रीय और स्थानीय समाचार, उपभोक्ता तकनीक और शॉपिंग ब्लॉग्स से जुड़े 160 से अधिक वेबसाइटों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI, Perplexity और Meta जैसी कंपनियों ने 2024 की चौथी तिमाही में दो मिलियन (20 लाख) बार वेबसाइटों को स्क्रैप किया। प्रत्येक वेब पेज को औसतन 7 बार स्क्रैप किया गया।

    विज्ञापन

    डेवलपर्स एआई बॉट्स या वेब क्रॉलर्स का उपयोग करके वेबसाइटों से डेटा इकट्ठा करते हैं, हालांकि वेबसाइट मालिकों और पब्लिशर्स को अक्सर इस डेटा एक्सेस की जानकारी नहीं होती क्योंकि एआई कंपनियां अपने बॉट्स की सही पहचान नहीं बतातीं। TollBit ने बताया कि Perplexity के एआई बॉट्स ने एक प्रकाशक की वेबसाइट से 500 बार डेटा स्क्रैप किया, लेकिन साइट पर केवल 10,000 रिफरल ट्रैफिक ही भेजा। इस एआई सर्च स्टार्टअप पर पहले भी बिना अनुमति वेबसाइट डेटा स्क्रैप करने और robots.txt प्रोटोकॉल का पालन न करने के आरोप लग चुके हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें