मुद्दे की बात: ऑफर के नाम पर मूर्ख बनाती हैं ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां, जान लें डील की सच्चाई
अक्सर हम देखते हैं की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कीमत से 90 फीसदी तक कम दाम पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराये जाते हैं। पहली नजर में तो कोई भी देखते ही इन्हें खरीदने का मन बना लेगा। लेकिन इसके पीछे की असली कहानी कुछ और ही होती है।

विस्तार
यदि आप भी स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां सेल के नाम पर यूजर्स को लूटने का काम करती हैं। डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दिखाकर यह कंपनियां आपको अधिक कीमत पर प्रोडक्ट पकड़ा सकते हैं। रिसर्च किए बिना शॉपिंग करना आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातें हैं जो आपके जान लेना चाहिए।
अक्सर हम देखते हैं की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कीमत से 90 फीसदी तक कम दाम पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराये जाते हैं। पहली नजर में तो कोई भी देखते ही इन्हें खरीदने का मन बना लेगा। लेकिन इसके पीछे की असली कहानी कुछ और ही होती है। कई बार प्रोडक्ट की एमआरपी, सेलिंग प्राइस से ज्यादा रखी जाती है। ताकि कंपनियां डिस्काउंट दिखाकर ग्राहकों को लुभा सकें। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट की सेल में इसके साथ ही बड़ा फेरबदल किया जाता है।
उदाहरण से समझने की कोशिश करें तो Galaxy S20 FE फोन को लेते हैं। इस फोन को भारत में 49,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इसी फोन की एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कीमत 74,999 रुपये और दूसरे पर 60,000 रुपये दिख रही है। यानी इस मामले में ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने हिसाब से फोन की कीमत तय कर रही हैं। ऐसे में सबसे सही तरीका यही है कि आप जिस कंपनी का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं उस वेबसाइट पर एक बार प्रोडक्ट की असली कीमत जरूर जांच लें।

सेल में जब हम किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन देखते हैं तो उसमें आपको जो कीमत लिखी दिखती है, उस कीमत के साथ भी कई हिडन शर्तें होती हैं, जो बाद में प्रोडक्ट पेज पर जानें पर बताई जाती हैं। जैसे विज्ञापन में किसी फोन को 10 हजार का बताया गया है, लेकिन उसे खरीदने के लिए क्लिक करने पर उसकी कीमत 12000 हो जाती है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट को भी कीमत की कटौती में शामिल कर लेती हैं। जबकि जरूरी नहीं है कि जिस बैंक कार्ड पर ऑफर है वह सभी ग्राहकों के बाद उपलब्ध ही हो। ऐसे में आपको निराशा ही हाथ लगती है।
- BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: पंजाब में लॉन्च हुई 4G बीटा सर्विस, 200 साइट्स पर ट्रायल शुरू
- चाइनीज कंपनी ला रही Nothing जैसा स्मार्टफोन! सीईओ कार्ल पेई ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
- 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को बहुत सस्ते में खरीदने का मौका, 6,999 में मिलेगा सैमसंग का मोबाइल
- दो दिन बैटरी बैकअप और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Tab M10 5G, जानें कीमत