10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को बहुत सस्ते में खरीदने का मौका, 6,999 में मिलेगा सैमसंग का मोबाइल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Jul 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale 2023 Top Deals under 10k phone Nokia C12 Samsung Galaxy M04 Redmi 12C and more
Top Deals under 10k phone - फोटो : अमर उजाला

    अमेजन प्राइम डे सेल 2023 की शुरुआत हो गई है। इस सेल में टीवी से लेकर मोबाइल और लैपटॉप तक को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में सैमसंग गैलेक्सी M04, Redmi 12C, Realme Narzo 50i Prime जैस बजट फोन को बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। एसबीआई कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिल रही है। इन प्रोडक्ट की कीमतों को और कम करने के लिए अतिरिक्त एक्सचेंज छूट भी है। सेल का आज आखिरी दिन है। चलिए जानते हैं अमेजन प्राइम डे 2023 में 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट फोन और उनके ऑफर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy M04
    Samsung Galaxy M04 - फोटो : Amazon

    Samsung Galaxy M04

    सेल के दौरान सैमसंग के बजट गैलेक्सी M04 फोन को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 6,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत 9,499 रुपये है। फोन की खरीद पर 6,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 300 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी M04 मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर से लैस है और फोन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

    Redmi 12C
    Redmi 12C - फोटो : अमर उजाला

    Redmi 12C

    9,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को अमेजन सेल में 7,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को 373 प्रतिमाह की आसान ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फोन के साथ 7,400 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। Redmi 12C में 6.71 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और (720 x 1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर पर चलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें