वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर
20 हजार रुपये से कम के बजट सेगमेंट में OnePlus N6 Lite और iQOO Z11 Lite के बीच कड़ी टक्कर है। जहां वनप्लस अपनी 7000mAh बैटरी और कम कीमत से लुभाता है, वहीं iQOO अपने 5G सपोर्ट, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर कैमरे से बाजी मारता है।

विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट की लड़ाई हमेशा से दिलचस्प रही है। हाल ही में वनप्लस ने अपनी अब तक की सबसे किफायती पेशकश OnePlus N6 Lite को लॉन्च किया है। वहीं, मार्केट में iQOO Z11 Lite भी अपने तगड़े स्पेक्स के साथ मौजूद है। अगर आप 20,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आइए देखते हैं इन दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट चॉइस रहेगा।
कीमत और स्टोरेज
बजट फोन होने के नाते कीमत सबसे अहम पहलू है। OnePlus N6 Lite का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला इकलौता वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। इसके मुकाबले iQOO Z11 Lite की शुरुआत 19,999 रुपये से होती है, जिसमें 4GB रैम के साथ 128GB की बेस स्टोरेज मिलती है।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन देखने में स्लीक लगते हैं। OnePlus N6 Lite में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है और इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी व IP64 रेटिंग मिली है। वहीं, iQOO Z11 Lite वर्टिकल कैमरा सेटअप और IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोंस 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ LCD स्क्रीन के साथ आते हैं। हालांकि, iQOO 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आउटडोर विजिबिलिटी में थोड़ा आगे निकल जाता है, जबकि वनप्लस में 900 निट्स की ब्राइटनेस और गीले हाथों से इस्तेमाल के लिए 'एक्वा टच' का फीचर मिलता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी की टक्कर
OnePlus N6 Lite में UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है जो रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है, लेकिन यह 5G सपोर्ट नहीं करता। इसके विपरीत, iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए ज्यादा दमदार और भरोसेमंद है।
वनप्लस ने अपनी 7,000mAh की विशालकाय बैटरी के साथ बैकअप के मामले में बाजी मार ली है, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। iQOO में 6,500mAh की बैटरी है, जो थोड़ी कम जरूर है, लेकिन फिर भी बेहतरीन बैटरी लाइफ ऑफर करती है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite बेहतर साबित होता है, क्योंकि इसमें 50MP का दमदार प्राइमरी कैमरा है। वनप्लस N6 Lite में 13MP का बेसिक रियर कैमरा दिया गया है, जो हाई-रेस मोड में 50MP तस्वीरें खींच सकता है। सेल्फी के लिए दोनों में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर वनप्लस में OxygenOS 16 और iQOO में OriginOS 6 मिलता है, जो दोनों ही Android 16 पर आधारित हैं।
किसे खरीदें?
अगर आप कम कीमत में एक बड़ी बैटरी और वनप्लस का ब्रांड नेम चाहते हैं, तो OnePlus N6 Lite एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आप थोड़ी ज्यादा कीमत चुकाकर 5G कनेक्टिविटी, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप चाहते हैं, तो iQOO Z11 Lite आपके लिए एक परफेक्ट डील साबित होगी।
- ट्रूकॉलर का बड़ा अपडेट: अब कॉल आने पर दिखेगा लिंक्डइन प्रोफेशनल, दिखा सकेंगे कंपनी और जॉब की जानकारी
- ये क्या: आईफोन 18 प्रो खरीदते ही यूजर्स परेशान! स्क्रीन पर दिख रहीं ग्रीन-पिंक लाइनें, फोन हो रहा रीस्टार्ट
- मोबाइल रिचार्ज पर बड़ी खबर: अब मिलेंगे पूरे 30 दिनों वाले प्लान, केवल वॉइस और एसएमएस वाले पैक भी होंगे उपलब्ध
- एपल: आईफोन 18 प्रो मैक्स की स्क्रीन टूटी तो कितना आएगा रिपेयर बिल? कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान