Google TV Remote: न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट, यह नया TV रिमोट पड़े-पड़े होगा चार्ज, जानें कैसे

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 22 Nov 2025 09:26 PM IST
सार

G32 Remote:

गूगल का नया G32 सोलर टीवी रिमोट अब कमरे की हल्की रोशनी से खुद ही चार्ज हो जाएगा। इसके लिए बैटरी या चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
No battery replacement no charging hassles This new TV remote charge while lying around Learn how.
Google का नया TV रिमोट टेबल पर पड़े-पड़े होगा चार्ज। - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    Google TV प्लेटफॉर्म एक ऐसा रिमोट लेकर आया है, जिसे न तो चार्ज करने की जरूरत है और न ही बैटरी बदलने की। यह नया G32 रिमोट Ohsung Electronics ने बनाया है। इसमें Epishine कंपनी की इंडोर सोलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

    इस रिमोट में फ्रंट और बैक दोनों तरफ सोलर सेल लगे हैं, जो इंडोर लाइट चाहे LED बल्ब, CFL, TV स्क्रीन की लाइट या दिन की हल्की रोशनी क्यों न हो, उसे बिजली में बदल देते हैं। रिमोट सोफे पर उल्टा पड़ा हो या टेबल पर रखा हो। बस अगर रोशनी आ रही है तो रिमोट चार्ज होता रहेगा। इसमें रिचार्जेबल बैटरी लगी है जो लगातार खुद को रीचार्ज करती रहती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Laptop Charging Guide: क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर रखना सुरक्षित है? एक्सपर्ट्स ने दिया सीधा जवाब

    ये डिवाइसेस भी होंगी साेलर पावर्ड

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    हर साल अरबों डिस्पोजेबल बैटरियां फेंकी जाती हैं जो ई-वेस्ट का बड़ा कारण हैं। यह रिमोट इस समस्या को कम करेगा क्योंकि इसमें किसी भी AA या AAA बैटरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। Epishine का दावा है कि आने वाले समय में और भी डिवाइसेस सोलर-पावर्ड होंगे। जैसे स्मार्ट थर्मोस्टैट्स, कीबोर्ड्स, होम रिमोट्स, और IoT डिवाइस।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे मिलेगा रिमोट?

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    फिलहाल यह रिमोट किसी Chromecast या Google TV डिवाइस के साथ उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ एक रेफरेंस मॉडल है। मतलब की टीवी कंपनियां चाहें तो इसे अपने नए गूगल टीवी सेट्स में शामिल कर सकती हैं। अगले कुछ महीनों में इसे मार्केट में देखे जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट या कीमत की घोषणा नहीं हुई है।

    ये भी पढ़े: Google: गूगल ने लॉन्च किए नए एंटी-स्कैम टूल्स और सुरक्षा फीचर्स, आसान भाषा में जानें पूरा अपडेट

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें