Neuralink: अब इंसानों के दिमाग में चिप लगाएंगे एलन मस्क, FDA से मिली हरी झंडी
Neuralink ने इस मंजूरी को लेकर एक ट्वीट भी किया है। न्यूरालिंक ने कहा है कि एफडीए की मंजूरी एक महत्वपूर्ण पहले कदम का प्रतिनिधित्व करती है जो एक दिन हमारी तकनीक को कई लोगों की मदद करने की अनुमति देगी, हालांकि न्यूरालिंक ने अपने आगे के प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
एलन मस्क की कंपनी Neuralink को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से इंसानों पर ट्रायल के लिए हरी झंडी मिल गई है। अब Neuralink इंसानों के दिमाग में चिप लगाकर ह्यूमन ट्रायल कर सकेगी। इससे पहले Neuralink के चिप का ट्रायल बंदरों पर सफल हो चुका है।
Neuralink ने इस मंजूरी को लेकर एक ट्वीट भी किया है। न्यूरालिंक ने कहा है कि एफडीए की मंजूरी एक महत्वपूर्ण पहले कदम का प्रतिनिधित्व करती है जो एक दिन हमारी तकनीक को कई लोगों की मदद करने की अनुमति देगी, हालांकि न्यूरालिंक ने अपने आगे के प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।
Neuralink की यह ब्रेन इंप्लांट टेक्नोलॉजी कई मायनों में बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है। दिमाग में चिप लगाकर कई मरीजों की काफी मदद की जा सकती है। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो जो बोलने में असमर्थ हैं, या जो दिमागी रूप से सक्षम नहीं हैं, इसके अलावा लकवाग्रस्त मरीजों के लिए यह वरदान साबित होगा।
- TWS under 3000: ये हैं कम कीमत वाले दमदार ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब! देखें टॉप-5 की लिस्ट
- YouTube अगले महीने बंद कर रहा यह फीचर, Snapchat से 2018 में चोरी किया था
- Meta Layoff: मेटा ने भारत में लीगल और मार्केटिंग डायरेक्टर को नौकरी से निकाला, 6,000 लोगों की हो सकती है छंटनी
- Garmin की सोलर पावर वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी