YouTube अगले महीने बंद कर रहा यह फीचर, Snapchat से 2018 में चोरी किया था
YouTube का अब पूरा ध्यान Shorts, कम्युनिटी वीडियो और लाइव वीडियो पर है। YouTube ने क्रिएटर्स को भी इस बारे में नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है। टिकटॉक के वायरल होन के बाद यूट्यूब की स्टोरीज को काफी लोकप्रियता मिली।

विस्तार
सोशल मीडिया कंपनियां एक-दूसरे के फीचर्स को अक्सर कॉपी करती रहती हैं। कई बार इन कंपनियों पर फीचर्स को चोरी करने का आरोप भी लगता है। स्नैपचैट का स्टोरीज फीचर काफी पोपुलर हुआ था जिसके बाद उसे इंस्टाग्राम, फेसबुक ने कॉपी किया। स्नैपचैट के स्टोरीज फीचर को YouTube ने भी 2018 में कॉपी किया था लेकिन अब इसे बंद करने की तैयारी चल रही है। पांच साल पहले YouTube में आया स्टोरीज फीचर अब 26 जून को बंद होने जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक YouTube का अब पूरा ध्यान Shorts, कम्युनिटी वीडियो और लाइव वीडियो पर है। YouTube ने क्रिएटर्स को भी इस बारे में नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है। टिकटॉक के वायरल होन के बाद यूट्यूब की स्टोरीज को काफी लोकप्रियता मिली।
स्नैपचैट के स्टोरीज फीचर को कॉपी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में YouTube अकेला नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर के अलावा Netflix भी इसमें शामिल हैं। इंस्टाग्राम ने भी अपने स्टोरीज फीचर को Extras के नाम से पेश किया था जो कि केवल मोबाइल एप्स के लिए था। इंस्टाग्राम स्टोरीज में यूजर्स अपने पसंदीदा शोज के वीडियो को शेयर कर सकते थे। यूट्यूब ने स्टोरीज फीचर को 2018 में लॉन्च किया था, हालांकि यह फीचर सिर्फ उन्हीं क्रिएटर्स के लिए था जिनके चैनल पर 10,000 या इससे अधिक सब्सक्राइबर्स थे।
टीवी पर अब दिखेंगे 30 सेकेंड के विज्ञापन
YouTube ने कुछ दिन पहले ही कहा है कि टीवी पर अब 30 सेकेंड का विज्ञापन दिखाएगा। दरअसल फिलहाल 15-15 सेकेंड को दो विज्ञापन दिखाए जाते हैं, लेकिन अब 30 सेकेंड का एक विज्ञापन दिखाया जाएगा जिसे स्किप नहीं किया जा सकेगा। इसकी शुरुआत अमेरिकी यूजर्स के साथ सबसे पहले होगी। YouTube ने कहा है कि YouTube TV के यूजर्स की संख्या केवल अमेरिका में 150 मिलियन के पार पहुंच गई है।
- Meta Layoff: मेटा ने भारत में लीगल और मार्केटिंग डायरेक्टर को नौकरी से निकाला, 6,000 लोगों की हो सकती है छंटनी
- Garmin की सोलर पावर वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी
- कछुए की तरह चलने वाले लैपटॉप को ऐसे बनाएं सुपरफास्ट
- Nokia C32 से Samsung Galaxy M04 तक, ये हैं 10 हजार से कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन