Telegram scam: मुंबई के शख्स ने गंवाए एक लाख रुपये, पैसे बनाने के लालच ने कहीं का नहीं छोड़ा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2023 01:00 PM IST
सार

हम निवेश से लेकर पार्ट टाइम जॉब्स को लेकर हर रोज इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। मुंबई के एक शख्स को ऑनलाइन इंवेस्टमेंट सर्च करना काफी महंगा पड़ गया है। कहां वो निवेश करके अपने पैसे को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा था और कहां उसे एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
Mumbai man loses Rs 1 lakh after falling for online investment scam on Telegram HOW to be safe
Telegram scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज लोगों की निर्भरता इंटरनेट पर हो गई है। सभी को एक क्लिक में हर तरह की जानकारी चाहिए। जिंदगी तो हमारी इंटरनेट की इस सुपरफास्ट दुनिया में आसान हो गई है लेकिन यह आसान कई बार जिंदगीभर की कमाई को डूबो भी दे रहा है। हम निवेश से लेकर पार्ट टाइम जॉब्स को लेकर हर रोज इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। मुंबई के एक शख्स को ऑनलाइन इंवेस्टमेंट सर्च करना काफी महंगा पड़ गया है। कहां वो निवेश करके अपने पैसे को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा था और कहां उसे एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

    टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के पनवल के रहने वाले एक 27 वर्षिय शख्स ने गूगल पर निवेश करने की स्कीम के बारे में सर्च किया था, लेकिन यह सर्च उसे इतना महंगा पड़ गया कि उसे एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। शख्य को यह चूना मैसेजिंग एप Telegram के जरिए लगाया गया है।

    विज्ञापन

    इस संबंध में एक FIR भी दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक शख्स के पास एक मैसेज आया जिसमें टेलीग्राम के किसी अकाउंट का लिंक था। पीड़ित से कहा गया कि लिंक पर क्लिक करके बैंक डीटेल समेत निजी जानकारी दें जिसके बाद इन्वेस्टमेंट के लिए अकाउंट खोला जाएगा। निवेश के लिए पीड़ित से 1,000 रुपये भी मांगे गए और टेलीग्राम पर ही उसके अकाउंट बैलेंस को 1,620 रुपये दिखाया गया जिसके बाद शख्स को यकीन हो गया कि उसे 620 रुपये की मुनाफा हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें