भारत में लॉन्च हुई Tecno CAMON 20 सीरीज, 15 हजार में मिलता है 32MP सेल्फी कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले
Tecno Camon 20 सीरीज 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 रेटिंग दी गई है।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता Tecno Mobile ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Tecno Camon 20 series को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज के तहत Camon 20, Camon 20 Pro 5G, और Camon 20 5G Premier को पेश किया गया है। सीरीज की शुरुआती कीमत 15,000 रुपये है और यह मैजिक स्किन के साथ आता है। फोन को एमोलेड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
टेक्नो ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन कैमॉन 20 की कीमत 14,999 रुपये रखी है। यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी के एकमात्र वेरियंट में आता है। फोन प्रीडॉन ब्लैक, सेरेनिटी ब्लू और ग्लेशियर ग्लो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Camon 20 Pro 5G के दो वेरियंट 8GB रैम, 128GB इंटरनल मेमोरी और 8GB रैम, 256GB मेमोरी ऑप्शन में आता है। दोनों वेरियंट की कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है। कैमॉन 20 प्रो 5जी सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने अभी तक Tecno Camon 5G Premier की कीमत की घोषणा नहीं की है। कीमतों का खुलासा जून 2023 के तीसरे सप्ताह तक होने की बात कही जा रही है। 5जी प्रीमियर एंड सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। Tecno Camon 20 अमेजन इंडिया पर 29 मई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और Tecno Camon 20 Pro 5G जून के दूसरे सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Camon Premier 5G जून के तीसरे सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- क्या है Microsoft का नया Jugalbandi Ai?
- Poco F5 5G Review: क्या ये है 30 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन? जानें फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक सबकुछ
- iPhone 15 Pro Max के कैमरे और डिस्प्ले में नहीं होगा कोई बदलाव, लीक रिपोर्ट में हुआ दावा
- Motorola Razr 40: जल्द लॉन्च होगा मोटो का नया फ्लिप स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से होगा लैस