मोटोरोला ला रहा नया प्रीमियम फोन: 22 सितंबर को हो सकती है 'सिग्नेचर 27' की एंट्री, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 20 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

मोटोरोला के नए प्रीमियम फोन Motorola Signature 27 को लेकर हलचल तेज है। कंपनी इसे 22 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और स्वारोव्स्की एडिशन वाले फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

motorola signature 27 launch date teaser snapdragon 8 elite gen 6 features specs details
प्रीमियम सेगमेंट में आएगा कंपनी का नया स्मार्टफोन। - फोटो : मोटोरोला

    विस्तार

    प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एक बार फिर हलचल बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में 21 सितंबर के लॉन्च को लेकर एक नया टीजर जारी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि इसी दिन नया मोटोरोला सिग्नेचर 27 (Motorola Signature 27) पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फोन का नाम साफ तौर पर नहीं बताया है, लेकिन टीजर के संकेत इसी दिशा में इशारा कर रहे हैं।

    22 सितंबर को क्या होगा?

    मोटोरोला के नए वीडियो में इस फोन के डिजाइन की झलक दिखाने की कोशिश की है। यह डिजाइन संकेत पहले सामने आए सिग्नेचर 27 के टीजर से काफी मिलते हैं। ऐसे में 22 सितंबर को फोन की लॉन्चिंग या इसके फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

    इस तारीख की एक और वजह से चर्चा हो रही है। इसी समय क्वालकॉम अपने नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पेश करने वाला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सिग्नेचर 27 में नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी इसे कंफर्म नहीं किया है।

    डिजाइन में भी होगा खास बदलाव

    टीजर में क्रिस्टल्स बाय स्वारोव्स्की का लोगो भी नजर आया है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस बार भी स्वारोव्स्की एडिशन ला सकती है। कंपनी यह प्लान अपनी पहली सिग्नेचर सीरीज में भी अपना चुकी है।

    फर्स्ट जनरेशन मोटो सिग्नेचर में क्या मिला था?

    मौजूदा मोटोरोला सिग्नेचर में 6.99 मिलीमीटर पतला डिजाइन, 6.8 इंच का 165 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे, 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 5,200 एमएएच बैटरी मिलती है। इसमें 90 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    नया मॉडल अगर इन फीचर्स के साथ बेहतर प्रोसेसर और अलग डिजाइन लेकर आता है, तो यह प्रीमियम फोन खरीदने वालों का ध्यान खींच सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें