एपल: 1 लाख रुपये की सैलरी में खरीदना चाहते हैं आईफोन 18 प्रो? जानिए जेब पर कितना बोझ डालेगा नया फोन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 20 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

भारत में एपल के नए आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। ईएमआई पर आईफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के मन में यही सवाल घूम रहा है कि हर महीने अपनी जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है...

should you buy new iphone 18 pro in 1 lakh salary know emi calculation and budget
आईफोन 18 प्रो। - फोटो : एपल

    भारत में एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। देश भर में इन नए मॉडल्स को खरीदने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन 1 लाख रुपये की मासिक सैलरी पाने वाले नौकरीपेशा लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना बजट बिगाड़े इस महंगे गैजेट को खरीदा जा सकता है? आइए, जानते हैं 1 लाख रुपये की सैलरी में आईफोन 18 प्रो को खरीदने से आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा।

    आईफोन 18 प्रो की कीमतें

    • 512 जीबी मॉडल: 1,89,900 रुपये
    • 1 टीबी मॉडल: 2,39,900 रुपये
    • 2 टीबी मॉडल: 3,14,900 रुपये

    यह फोन ग्राहकों के लिए चार शानदार रंगों- ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर, और बरगंडी में उपलब्ध है।

    iPhone 18 Pro
    iPhone 18 Pro - फोटो : एपल

    कितनी बनेगी ईएमआई?

    ज्यादातर बैंक नए आईफोन पर 15% से 17% का ब्याज दर लगा रहे हैं। एपल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दिया है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि ज्यादातर बैंक केवल 6 महीने की अवधि पर ही नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दे रहे हैं। अगर आप 1,64,900 रुपये वाले बेस मॉडल (256 जीबी) को ईएमआई पर खरीदते हैं, तो किस्तें इस प्रकार होंगी:

    3 महीने की ईएमआई:

    अगर आप कम अवधि का विकल्प चुनते हैं, तो आपको हर महीने 49,967 रुपये चुकाने होंगे।

    6 महीने की ईएमआई:

    अगर आप 6 महीने का विकल्प लेते हैं, तो हर महीने की किस्त 24,983 रुपये आएगी।

    9 महीने की ईएमआई:

    इस विकल्प को चुनने पर, आपको हर महीने 18,322 रुपये का भुगतान करना होगा।

    12 महीने की ईएमआई:

    यह सबसे आसान विकल्प है, जिसमें हर महीने 13,741 रुपये की किस्त बनेगी।

    आईफोन 18 प्रो सीरीज
    आईफोन 18 प्रो सीरीज - फोटो : एपल

    1 लाख की सैलरी के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?

    अगर आपकी इन-हैंड सैलरी 1 लाख रुपये है, तो 3 या 6 महीने की किस्त आपके मासिक बजट को बुरी तरह बिगाड़ सकती है। तीन महीने की ईएमआई में आपकी आधी से ज्यादा सैलरी कट जाएगी। वहीं, 12 महीने की ईएमआई (13,741 रुपये) आपकी कुल आय का लगभग 13 से 14 प्रतिशत ही होगी। यह विकल्प आपके घरेलू खर्चे और बचत को बिना नुकसान पहुंचाए आईफोन का शौक पूरा करने में ज्यादा मददगार है।

    डिस्काउंट और ट्रेड-इन ऑफर

    किस्तों के अलावा आप अतिरिक्त ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। एलिजिबल बैंक कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही, एपल के ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर फोन की स्थिति के अनुसार 81,500 रुपये तक की भारी छूट मिल सकती है, जिससे ईएमआई का बोझ और भी कम हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें