Microsoft SharePoint: सर्वर पर हुआ साइबर अटैक, जानिए क्या है नया जीरो-डे खतरा और कैसे बचें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jul 2025 10:48 AM IST
सार

Microsoft ने बताया कि यह खामी CVE-2025-49706 नामक पहले से मौजूद एक वल्नरेबिलिटी का नया वैरिएंट है और इसका नाम "ToolShell" बताया जा रहा है। इसके जरिए हैकर SharePoint सर्वर और उससे जुड़े सिस्टम्स जैसे Teams और OneDrive तक भी पहुंच बना सकते हैं।

विज्ञापन
Microsoft SharePoint Server was attacked by cyber attack Know what is the new zero-day threat and how to avoid
Microsoft SharePoint Server - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Microsoft ने अपने मशहूर SharePoint सर्वर सॉफ्टवेयर में एक खतरनाक सुरक्षा खामी (vulnerability) को लेकर आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। यह खामी "zero-day exploit" है, जिसका फायदा उठाकर हैकर दुनियाभर में कंपनियों और कुछ अमेरिकी सरकारी एजेंसियों पर हमले कर चुके हैं।

    "Zero-day exploit" उस साइबर अटैक को कहा जाता है जो किसी ऐसी सुरक्षा खामी का फायदा उठाता है जिसके बारे में पहले किसी को पता नहीं होता और जिसे ठीक करने के लिए सुरक्षा इंजीनियरों के पास "शून्य दिन" होते हैं। Microsoft ने बताया कि यह खामी CVE-2025-49706 नामक पहले से मौजूद एक वल्नरेबिलिटी का नया वैरिएंट है और इसका नाम "ToolShell" बताया जा रहा है। इसके जरिए हैकर SharePoint सर्वर और उससे जुड़े सिस्टम्स जैसे Teams और OneDrive तक भी पहुंच बना सकते हैं।

    विज्ञापन

    साइबर सुरक्षा कंपनी Eye Security ने दुनिया भर में 8,000 से अधिक SharePoint सर्वर स्कैन किए और पाया कि कई दर्जन सर्वर पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। यह अटैक 18 जुलाई से शुरू हुआ माना जा रहा है। Microsoft ने स्पष्ट किया है कि यह हमला केवल ऑन-प्रिमाइज (on-premise) यानी संस्था के भीतर लगे SharePoint सर्वर पर हो रहा है। Microsoft SharePoint Online (क्लाउड आधारित सेवा) इस खतरे से सुरक्षित है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी विभागों, स्कूलों, अस्पतालों और बड़ी कंपनियों में जो लोकल सर्वर इस्तेमाल हो रहे हैं, वे तत्काल खतरे में हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें