IRCTC: अब काउंटर वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर, जानें इस दावे पर रेलवे ने क्या कहा?
कुल मिलाकर कहें तो आप स्लीपर और एसी कोच में तभी सफर कर पाएंगे जब आपके पास कंफर्म टिकट हो, अन्यथा आपको जेनरल कोच में यात्रा करनी होगी। यदि आप काउंटर वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर या एसी कोच में पकड़े जाते हैं तो टीटीई आपको ट्रेन से उतार सकता है या फिर जेनरल कोच में भेज सकता है।

विस्तार
भारतीय रेल हमेशा खबरों में रहती है। कभी हादसे को लेकर तो कभी ज्यादा पैसे लेने को लेकर। इसके अलावा रेलवे अपने बुकिंग को लेकर भी चर्चा में रहता है, क्योंकि लोगों को हमेशा से शिकायत रही है कि उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। अब कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यदि आपके पास वेटिंग टिकट है तो आप ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते। यह दावा आंशिक रूप से सही है। आइए जानते हैं...
"सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट के साथ ही यात्रा कर सकते हैं।""वेटिंग टिकट बंद होने के बाद स्लीपर तो खाली हो गए लेकिन जनरल के हालत बिगड़ गई क्या वेटिंग बंद करके रेलवे ने सही किया।" एक अन्य यूजर ने लिखा "वेटिंग टिकट यात्रा बंद होने के बाद, खाली दिखने लगी ट्रेन। आप इस फैसले से कितने खुश है? लेकिन ये केवल 10% ट्रेन में लागू हुआ है।"
रेलवे के 2010 के सर्कुलर के अनुसार आरक्षित यानी स्लीपर या एसी कोच में केवल कंफर्म और आंशिक रूप से यानी आरएसी कंफर्म सीट वाले व्यक्ति ही यात्रा कर सकते हैं। वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर का टिकट ई टिकट के केस में ऑटमेटिकली कैंसिल हो जाता है। काउंटर से लिए गए वेटिंग टिकट को लेकर सिर्फ सामान्य कोच में ही यात्रा की जा सकती है। आरक्षित कोच में यात्रा नहीं की जा सकती।