Meta: खुद के चिपसेट से तैयार होंगे एआई मॉडल, मेटा ने शुरू की अपने चिपसेट की टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

Meta ने ये AI चिपसेट्स ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ मिलकर विकसित किए हैं। कंपनी ने हाल ही में टेप-आउट यानी चिप डिजाइन प्रक्रिया के अंतिम चरण को पूरा किया और अब छोटे स्तर पर इन चिप्स को तैनात करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Meta Testing First InHouse Chipsets Designed for AI Training
मेटा पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI

    विस्तार

    Meta ने कथित तौर पर अपने पहले इन-हाउस चिपसेट्स का परीक्षण शुरू कर दिया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सीमित संख्या में प्रोसेसर तैनात किए हैं ताकि उनके प्रदर्शन और स्थिरता का परीक्षण किया जा सके। यदि ये परीक्षण सफल होते हैं, तो Meta बड़े पैमाने पर इन चिपसेट्स का उत्पादन शुरू कर सकती है। ये प्रोसेसर मेटा ट्रेनिंग एंड इंफरेंस एक्सिलेटर (MTIA) चिपसेट्स परिवार का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने ये AI चिपसेट्स ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ मिलकर विकसित किए हैं। कंपनी ने हाल ही में टेप-आउट यानी चिप डिजाइन प्रक्रिया के अंतिम चरण को पूरा किया और अब छोटे स्तर पर इन चिप्स को तैनात करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन

    OpenAI: कंपनी ने लॉन्च किया रेस्पॉन्सिव API, डेवलपर्स आसानी से बना सकेंगे एआई एजेंट्स

    यह पहली बार नहीं है जब Meta ने AI-केंद्रित चिपसेट तैयार किए हैं। पिछले साल, कंपनी ने Inference Accelerators का अनावरण किया था, जो विशेष रूप से AI इंफरेंस के लिए डिजाइन किए गए थे, हालांकि Meta के पास अब तक अपने Llama LLMs (Large Language Models) को प्रशिक्षित करने के लिए कोई इन-हाउस हार्डवेयर नहीं था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें