Alert: एपल ने जारी किया जरूरी अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल, नहीं तो हैकर्स उठा लेंगे फायदा
Apple के अनुसार, WebKit में पाई गई इस सुरक्षा खामी के कारण, खतरनाक रूप से डिजाइन किए गए वेब कंटेंट को Web Content सैंडबॉक्स से बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती थी।

विस्तार
Apple ने iOS 18, iPadOS 18 और macOS Sequoia के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट जारी किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये नए सॉफ्टवेयर अपडेट एक गंभीर सुरक्षा खामी को ठीक करते हैं, जिसे हैकर्स ने कुछ व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया था। यह साल 2025 में तीसरी बार है जब Apple ने किसी बड़े सुरक्षा खतरे के लिए अपडेट जारी किया है। अब iPhone, iPad और Mac यूजर्स अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं, जिससे इस सुरक्षा खामी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकेगा।
Apple के iOS 18.3.2 और iPadOS 18.3.2 के रिलीज नोट्स में बताया गया है कि यह अपडेट WebKit में पाई गई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा खामी को ठीक करता है। WebKit वही ब्राउजर इंजन है, जिसे Safari में उपयोग किया जाता है। यह जीरो-डे सिक्योरिटी खामी (CVE-2025-24201) थी, जिसे macOS Sequoia 15.3.2 और visionOS 2.3.2 में भी ठीक किया गया है।
Apple के अनुसार, WebKit में पाई गई इस सुरक्षा खामी के कारण, खतरनाक रूप से डिजाइन किए गए वेब कंटेंट को Web Content सैंडबॉक्स से बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती थी। कंपनी ने बताया कि इस out-of-bounds vulnerability के जरिए हैकर्स यूज़र्स के सिस्टम तक पहुँच सकते थे और अनधिकृत कार्य कर सकते थे।
- OpenAI: कंपनी ने लॉन्च किया रेस्पॉन्सिव API, डेवलपर्स आसानी से बना सकेंगे एआई एजेंट्स
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बजट 5G स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस
- Telegram: टेलीग्राम ने जारी किया नया अपडेट, क्रोमकास्ट का भी मिला सपोर्ट, सिक्योरिटी भी बढ़ी