Medusa: वापस आया यह बैंकिंग ट्रोजन, पलक झपकते खाली करता है बैंक अकाउंट
Medusa के अपग्रेडेड वर्जन आया है जो कि ज्यादा खतरनाक है। नए वर्जन को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा-से-ज्यादा यूजर को निशाना बना रहा है।

विस्तार
यदि आप भी एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं और आपके फोन में डिजिटल बैंकिंग की भी सुविधा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। Medusa बैंकिंग ट्रोजन फिर से वापस आ गया है। साल 2020 में इसकी पहचान हुई थी और उसके चार साल बाद इसने फिर से वापसी की है।
अब यह पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हो गया है। Medusa के अपग्रेडेड वर्जन आया है जो कि ज्यादा खतरनाक है। नए वर्जन को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा-से-ज्यादा यूजर को निशाना बना रहा है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लिफी ने Medusa के नए वर्जन के बारे में जानकारी दी है। Medusa फिलहाल कनाडा, फ्रांस, इटली, फ्रांस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका में एक्टिव है। Medusa प्राथमिक तौर पर एंड्रॉयड डिवाइस को अपना निशाना बनाता है। अन्य बैंकिंग ट्रोजन की तरह यह भी खुद को फोन में छिपा लेता है और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी इकट्ठा करता है।