AI Song: YouTube लाएगा नया फीचर, एआई की मदद से बना सकेंगे गाने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

आमतौर पर किसी गाने के कॉपी करने पर कॉपीराइट लगता है। कहा जा रहा है कि YouTube कॉपीराइट के लिए एक बार में ही पेमेंट करना चाहता है ना कि Spotify और Apple pay की तरह रॉयल्टी फी देना चाहता है।

विज्ञापन
YouTube Reportedly in Talks With Record Labels for Deal to Train AI Song Generator
YouTube - फोटो : YouTube

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसके लिए कंपनी एक पार्टनरशिप भी करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक YouTube में इस साल के अंत तक एआई से गाना बनाने का भी फीचर आ जाएगा।

    पिछले साल कंपनी ने Dream Track फीचर लॉन्च किया था जो कि शॉर्ट के लिए एक एआई सॉन्ग जेनरेटर है, लेकिन इसे अभी तक आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया गया। अब नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि YouTube एक नए एआई टूल पर काम कर रही है जिससे गाने बनाए जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि YouTube अपने इस प्रोजेक्ट के लिए तीन कंपनियों से बात कर रहा है जिनमें Sony, Warner और Universal के नाम शामिल हैं। यह डील कॉपीराइट अधिकारों के लिए हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें