MediaTek Helio P35 प्रोससर हुआ लांच, बजट स्मार्टफोन्स को मिलेगी ताकत

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Thu, 18 Apr 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Mediatek helio p35 processor launched with premium features
mediatek

    अब बजट स्मार्टफोन्स में भी प्रीमियम कैमरा क्वालिटी देने के लिये चिपसेट निर्माता कंपनी MediaTek ने अपना नया प्रीमियम और अफोर्डेबल प्रोसेसर MediaTek Helio P35 को भारत में पेश कर दिया है। नए MediaTek Helio P35 प्रोसेसर की मदद से इमेज क्वालिटी के साथ-साथ बोकेह इफेक्ट और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

    नया Helio P35 एडवांस TSMC तकनीक, 12nm FinFET प्रोडक्शन प्रोसेस से बना है जिसकी मदद से AI कैपेबिलिटिज और शानदार कैमरा फीचर्स मिलते हैं। यह प्रोसेसर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर डुअल कैमरा को भी सपोर्ट करेगा साथ ही बैटरी लाइफ को भी बेहतर करता है।

    विज्ञापन

    MediaTek Helio P35 प्रोसेसर में हार्डवेयर डेप्थ इंजन लगा है, जोकि प्रोफेशन्ल ग्रेड डेप्थ ऑफ फिल्ड बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं इस नए प्रोसेसर को इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन (EIS) तकनीक के साथ बनाया गया है, जोकि रोलिंग शटर कंपोजिशन मॉडल को सपोर्ट करता है। जूम करने पर भी इमेज क्लियर रहेगी साथ ही इसमें jello effect भी मिलेगा। आपको बता दे कि इस प्रोसेसर को ऑक्टाकोर 2.3GHz Cortex-A53 CPU इंजन के साथ इंटिग्रेट किया गया है। इसके साथ ही इसमें PowerVR GE8320 GPU कंट्रोलर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का सबसे पहले Oppo के अगले स्मार्टफोन Oppo A5s में इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रोसेसर की मदद से AI और face ID, सिंगल कैमरा या डुअल कैमरा बोकेह मोड जैसे फीचर्स अफोर्डेबल कीमत में मिलेंगे। अब देखना होगा जब यह प्रोसेसर नए स्मार्टफोंस के साथ आएगा तो कैसा परफॉर्म करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें