इस फोन में है 18000mAh की बैटरी, लगातार 48 घंटे देख सकेंगे वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 27 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Energizer launched Power Max P18K Pop Up camera smartphone with 18000MAH battery
Energizer Power Max P18K Pop-1

    आमतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी 4000 से 5000 एमएएच तक की होती हैं जो आमतौर पर 5-6 घंटे ही चल पाती हैं। वहीं कंपनियां अब स्मार्टफोन्स में पावरफुल बैटरी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में 18000 एमएएच बैटरी वाला फोन शोकेस हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इसका स्टैंडबाय टाइम 50 दिनों का है। आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों की बारे में।

    Energizer Power Max P18K Pop
    Energizer Power Max P18K Pop

    8 घंटे में फोन फुल चार्ज

    बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फ्रेंच कंपनी एवेनिर टेलीकॉम ने Energizer Power Max P18K Pop नाम से एंड्रायड फोन शोकेस किया, जिसमें 18,000 एएमएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन में 48 घंटे तक वीडियो प्ले, 90 घंटे की कॉलिंग और 100 घंटे तक म्यूजिक प्ले किया जा सकता है, वहीं इसका स्टैंडबाय टाइम 50 दिनों का है। यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और तकरीबन 8 घंटे में फोन फुल चार्ज हो जाता है।

    Energizer Power Max P18K Pop
    Energizer Power Max P18K Pop

    डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा

    स्मार्टफोन में 6.2 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले और सेल्फी के लिए 16+2 मैगापिक्सल का डुअल पॉप-अप कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ 12+5+2 मैगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। फोन में 8 कोर सीपीयू के साथ MediaTek P70 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें