MCA: डीपफेक पहचानने के लिए सबसे भरोसेमंद टूल बना WhatsApp चैट, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 May 2024 01:01 PM IST
सार

अब व्हाट्सएप की ओर से कहा गया है कि डीपफेक की पहचान करने के लिए व्हाट्सएप का यह टिपलाइन नंबर सबसे भरोसेमंद टूल के रूप में सामने आया है। बता दें कि व्हाट्सएप टिपलाइन नंबर को 25 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
MCAs WhatsApp tipline has emerged as a trusted resource to combat AI-generated misinformation
deepfake - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का गलत इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है। एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल डीपफेक के लिए हो रहा है। डीपफेक वाली गलत सूचना की पहचान के लिए कुछ दिन पहले मिसइंफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) ने डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU) बनाई है जिसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी हुआ है। अब व्हाट्सएप की ओर से कहा गया है कि डीपफेक की पहचान करने के लिए व्हाट्सएप का यह टिपलाइन नंबर सबसे भरोसेमंद टूल के रूप में सामने आया है। बता दें कि व्हाट्सएप टिपलाइन नंबर को 25 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया था।

    आप भी कर सकते हैं WhatsApp के इस टूल का इस्तेमाल

    यदि आपके पास भी कोई ऐसा वीडियो या फोटो आ रही है जिसे लेकर आपको संदेह है कि यह डीपफेक या फर्जी हो सकता है तो आप WhatsApp के इस टिपलाइन नंबर पर इसे भेजकर उसकी जांच कर सकते हैं। व्हाट्सएप का यह टिपलाइन नंबर फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं को सपोर्ट कर रहा है।

    विज्ञापन

    ऐसे करें इस टूल का इस्तेमाल

    सबसे पहले अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में+91-9999025044को सेव करें। इसके बाद उस मैसेज, फोटो या वीडियो को व्हाट्सएप के जरिए इस नंबर पर भेज दें जिसे लेकर आपको संदेह है। थोड़ी देर आपको एक रिपोर्ट मिल जाएगी जिसमें बताया जाएगा कि जो फोटो या वीडियो आपने भेजा है वह डीपफेक है या नहीं या फिर फर्जी है या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें