कामयाबी: ट्रेन में चोरी हुए पिता के फोन को गूगल मैप्स की मदद से किया ट्रैक, चोर को भी पकड़ा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

राज भगत पलानीचामी नाम के शख्स ने ट्रेन में चोरी हुए पिता के फोन को गूगल मैप्स की मदद से खोज निकाला है। उन्हें चोर को पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। आइए जानते हैं राज भगत पलानीचामी ने यह कैसे किया?

विज्ञापन
Man Uses Google Maps Location Sharing To Trace Train Thief Who Stole Fathers Mobile Phone
Tracked Phone with Google maps - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में चोरी हुआ फोन नहीं मिलता है। यदि किसी का खोया हुआ या चोरी हुआ फोन मिल जाता है तो उसे बहुत ही नसीब वाला कहा जाता है। फोन को ट्रैक करने और खोजने के लिए कई सारे विकल्प हैं, लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो ये खोखले साबित हो जाते हैं, हालांकि तमिलनाडु के एक शख्स को इसमें कामयाबी मिली है। राज भगत पलानीचामी नाम के शख्स ने ट्रेन में चोरी हुए पिता के फोन को गूगल मैप्स की मदद से खोज निकाला है। उन्हें चोर को पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। आइए जानते हैं राज भगत पलानीचामी ने यह कैसे किया?

    पलानीचामी ने इस घटना के बारे में एक्स पर विस्तार से बताया है। पलानीचामी के मुताबिक उनके पिता नागरकोइल-काचेगुडा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। इसी दौरान रात में एक चोर उनके पिता के बैग और फोन को लेकर भागा और तिरुनेलवेली जंक्शन पर ट्रेन से उतर गया।

    विज्ञापन

    सुबह करीब 3.51 बजे पलानीचामी के पिता ने किसी से फोन मांगकर पलानीचामी को कॉल किया। राज भगत ने जब गूगल मैप पर चेक किया तो पता चला कि चोर फोन के साथ मेलापलायम के आस-पास रेलवे ट्रेक पर है। इसके बाद राज ने दूसरी ट्रेन पकड़ी और नागरकोइल स्टेशन पहुंचे। इसके बाद राज ने अपने एक दोस्त को कॉल किया जो कि एक स्थानीय अधिकारी है। इसके बाद नागरकोइल रेलवे पुलिस को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद लोकेशन के आधार पर चोर को पकड़ा गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें