Tech News: WhatsApp अब हर महीने भेजेगा यह रिपोर्ट, इन लोगों को मिलेगा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

कई ऐसे फीचर्स भी आए हैं जिन्होंने यूजर्स को आकर्षित किया है। अब WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए अपडेट को बीटा वर्जन पर देखा गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Users May Get Monthly Automatic Account Report For Channels
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने पिछले कुछ साल में कई सारे बदलाव किए हैं। इस दौरान कई सारे नए फीचर्स आए हैं। कई ऐसे फीचर्स भी आए हैं जिन्होंने यूजर्स को आकर्षित किया है। अब WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए अपडेट को बीटा वर्जन पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हर महीने ऑटोमैटिक रूप से किसी अकाउंट और चैनल की रिपोर्ट तैयार करेगा।

    व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर के ऑन होने के बाद हर महीने रिपोर्ट मिल जाएगी। इस रिपोर्ट में अकाउंट और चैनल दोनों की एक्टिविटी रहेगी। इस रिपोर्ट में उन फीचर्स की भी जानकारी मिलेगी जो फीचर्स उस महीने लॉन्च किए गए हैं।

    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कुछ दिन पहले ही WhatsApp ने वेब वर्जन के लिए चैट लॉक फीचर पेश किया है, हालांकि यह फीचर भी फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। चैट लॉक के लिए वेब वर्जन में अलग से एक टैब मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें