चार्जिंग के समय दो स्मार्टफोन में लगी आग, इस कंपनी के सीईओ की हुई मौत

स्मार्टफोन में धमाका होने की एक और खबर सामने आई है। स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने के कारण क्रैडल फंड के सीईओ नाज्रिन हसन की मौत हो गई है। यह घटना मलेशिया की है। इससे पहले मुंबई में एक शख्स की शर्ट की जेब में स्मार्टफोन में धमाका हुआ था और अमेरिका में तो एक महिला की कार ही जलकर खाक हो गई थी। बता दें कि क्रैडल फंड मलेशिया के वित्त मंत्रालय के स्वामित्व वाली कंपनी है।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मोबाइल में ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब नाज्रिन हसन स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाकर बिस्तर पर रखकर सो रहे थे, तभी किसी एक फोन में धमाका हुआ और फिर दोनों फोन में आग लग गई। इसके अलावा बिस्तर पर भी जलकर राख हो गया है। धमाके के बाद यह पहचानना मुश्किल हो गया कि धमाका किस स्मार्टफोन में हुआ।
हसन के परिवारवालों का कहना है कि हसन के पास ब्लैकबेरी और हुवावे के दो फोन थे। परिजनों ने बताया कि धमाके के कारण फोन के पार्ट्स से हमन को चोट लगी और इसके बाद दौरा पड़ने के उनकी मौत हो गई। हमन के तीन बच्चे हैं। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हसन की मौत कमरे में धमाके कारण फैले धुएं की वजह से हुई है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे कुछ दिन पहले ही चीन में बस में सफर कर रहे एक शख्स के बैग में रखे पावर बैंक में आग लगने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बस में कई लोग बैठे हैं। अचानक से शख्स के बैग में आग लग जाती है और उसके बाद वह बैग को बाहर फेंकता है। बस में बैठे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है।