चलती बस में बैग में रखा पावर बैंक फटा, वीडियो वायरल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 12 Jun 2018 01:18 PM IST
Portable charger suddenly bursts into flames on bus, video viral
Portable charger suddenly bursts

    पिछले कुछ दिनों से स्मार्टफोन में आग लगने और फटने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले सप्ताह मुंबई में एक शख्स की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई थी, उसके बाद सोमवार को अमेरिका में एक कार में सैमसंग के दो स्मार्टफोन में आग लगने की रिपोर्ट आई थी, वहीं अब बस में सफर कर रहे एक शख्स के बैग में रखे पावर बैंक में आग लगने की वीडियो वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बस में कई लोग बैठे हैं। अचानक से शख्स के बैग में आग लग जाती है और उसके बाद वह बैग को बाहर फेंकता है। बस में बैठे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    बता दें कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सैमसंग के फोन में आग लगने से एक कार जलकर राख हो गई है और इस हादसे में कार में बैठी महिला की जान बाल-बाल बची है। यह घटना अमेरिका के डेट्रोट की है जहां अपनी कार में सैमसंग गैलेक्सी एस4 और गैलेक्सी एस8 के साथ सफर कर रही थी, तभी अचानक से एक फोन में आग लग गई। इसके बाद महिला ने कार को तुरंत सड़क के किनारे पार्क किया और बाहर निकल आई, लेकिन अपनी कार को नहीं बचा सकी। इस हादसे में महिला की कार जलकर राख हो गई।

    और पढ़ें...