Lava ने अपने फील्ड कर्मचारियों के लिए मेडिकल और इंश्योरेंस का एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 May 2021 01:51 PM IST
सार

लावा ने हर कर्मचारी को 1 लाख का चिकित्सा बीमा कवर और 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने के लिए 'New India Assurance' के साथ करार किया है।

विज्ञापन
LAVA becomes the first mobile phone company to provide medical and accidental insurance cover to its partners field employees
Lava Care - फोटो : amarujala

    विस्तार

    विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय मोबाइल फोन निर्माता लावा ने आज तकरीबन 2,500 पार्टनर्स फील्ड कर्मचारियों के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के मेडिकल एवं एक्सीडेंटल बीमा की घोषणा की है। इन फील्ड कर्मचारियों में डिस्ट्रीब्यूटर, सेल्स एक्जिर्यूटिव एवं डिलीवरी ब्वॉयज शामिल हैं। लावा ने हर कर्मचारी को 1 लाख का चिकित्सा बीमा कवर और 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने के लिए 'New India Assurance' के साथ करार किया है।

    सुधांशु शर्मा, नेशनल सेल्स हेड, लावा इंटरनेशनल ने कहा, "फील्ड स्टाफ हमारा एक्सटेंडेड परिवार है तथा उनका स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मुश्किल समय में भी लावा हर संभव तरीके से उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है तथा बीमा कवर इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सड़कों पर दोबारा उतरने वाले फील्ड स्टाफ के लिए हमने दुर्घटना बीमा के फायदों को विस्तारित करने का फैसला भी लिया है।"

    विज्ञापन

    फील्ड स्टाफ कंपनी की लाईफलाइन हैं जो समय पर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी देते हैं तथा ब्राण्ड के प्रोमोशन को सुनिश्चित करते हैं । किंतु अक्सर ये कर्मचारी उन फायदों से वंचित रह जाते हैं, जो नियमित कर्मचारियों को मिलते हैं। लावा पहली मोबाइल फोन कंपनी है जो अपने फील्ड स्टाफ को इस तरह के फायदे उपलब्ध कराने जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बीमा सेवा से न केवल फील्ड कर्मचारी लाभान्वित होंगे, बल्कि इसके कुछ फायदे उनके बच्चों को भी मिलेंगे। इसके अलावा, इस बीमा में स्थायी आंशिक अपंगता एवं स्थायी पूर्ण अपंगता को भी शामिल किया गया है। लावा फील्ड स्टाफ की ओर से बीमा कंपनी को सालाना प्रीमियम का भुगतान करेगी।

    सक्रिय साझेदारों के सभी फील्ड कर्मचारी इस बीमा सेवा का लिए योग्य हैं। वर्तमान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लावा के फील्ड स्टाफ का अनुपात 50:50 है, जिसमें सबसे ज्यादा सदस्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में काम कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें