Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मात्र 15 मिनट मेंफ फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी
फोन में 4200mAh की बैटरी है जो कि 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 15 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।

विस्तार
नूबिया ने अपने नए स्मार्टफोन Nubia Z30 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। Nubia Z30 Pro में स्लिम बेजल केसाथ के साथ पंचहोल डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप है। Nubia Z30 Pro के बैक पैनल पर नूबिया का 3D लोगो भी है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को तीन रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है।
Nubia Z30 Pro की कीमत
Nubia Z30 Pro की शुरुआती कीमत 4,999 चीनी युआन यानी करीब 56,800 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,399 चीनी युआन यानी करीब 61,300 रुपये है। फोन का एक वेरियंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 चीनी युआन की कीमत 68,100 रुपये है। फोन की बिक्री 25 मई से चीन में होगी। भारत में फोन की लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Nubia Z30 Pro की स्पेसिफिकेशन
Nubia Z30 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित Nubia UI 9.0 दिया गया है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन के लिए SGS लो ब्लू लाइट है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
Nubia Z30 Pro का कैमरा
इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस भी 64 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस भी 64 मेगापिक्सल का है और चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ भी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। सेल्फी लेंस के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
Nubia Z30 Pro की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1 SBC/AAC/aptX/LDAC, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो कि 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 15 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी। फोन का वजन 198 ग्राम है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ DTS X: Ultra का सपोर्ट है।