जियो यूजर्स की संख्या 13 करोड़ के पार, फ्री ऑफर्स से हुआ 271 करोड़ रुपये का घाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Oct 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Jio user reached 136.8 million, but company loss of Rs 271 crores
JIO

    रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 13.86 करोड़ पहुंच गई है, वहीं पिछले तीन महीने में जियो से 1.53 करोड़ ग्राहक जुड़े हैं। इसकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने शुक्रवार को अपनी फाइनेंशियल और ऑपरेशनल रिपोर्ट में दी।

    वहीं कंपनी ने बताया जियो टेलीकॉम को जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 271 रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि जियो नेटवर्क पर इस दौरान 3.74 करोड़ जीबी डाटा का यूज हुआ है और हर महीने एक यूजर ने करीब 9.62GB डाटा का इस्तेमाल किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः नोकिया 8 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत

    वहीं कंपनी ने कहा कि इस दौरान भारत में करीब 2.7 करोड़ LTE स्मार्टफोन की बिक्री हुई है। जियो का 4जी स्मार्टफोन बाजार में करीब 85 फीसदी शेयर है। कंपनी ने बताया कि जियो के एक यूजर से हर महीने उसको 156.4 रुपये की कमाई होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस तिमाही में जियो ग्राहकों ने प्रतिदिन 267.2 करोड़ मिनट वॉयस कॉलिंग की है। जबकि महीने में एक यूजर ने करीब 626 मिनट की कॉलिंग की है। जियो यूजर्स ने जुलाई से सितंबर की अवधि में हर महीने 178 करोड़ घंटे वीडियो कॉलिंग की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें