Exclusive: Vodafone सिर्फ 96 रुपये में दे रहा है 10GB डाटा

दिवाली के खास मौके पर जियो और एयरटेल ने जहां नए डाटा प्लान पेश किए हैं, वहीं वोडाफोन ने भी अब तक का सबसे सस्ता प्लान पेश किया है। वोडाफोन सिर्फ 96 रुपये में 10 जीबी डाटा दे रहा है। 96 रुपये के अलावा कंपनी ने एक 147 रुपये का भी प्लान पेश किया है जिसके तहत 12 जीबी डाटा मिल रहा है तो आइए जानते हैं वोडाफोन के इन दोनों प्लान के बारे में।
सबसे पहले आपको बता दें कि वोडाफोन का यह प्लान दिल्ली-एनसीआर के कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है। कंपनी बकायदा ग्राहकों को इसके बारे में मैसेज कर रही है। इसके अलावा ग्राहक 121 डायल करके भी अपना प्लान चेक कर सकते हैं।
वोडाफोन के 147 रुपये और 96 रुपये वाले प्लान की खास बातें

96 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके तहत 10 जीबी डाटा मिलेगा। जिसमें से 2 जीबी डाटा 4G/3G यूजर्स के लिए होगा और बाकी का 8 जीबी डाटा सिर्फ 4जी हैंडसेट यूजर्स को मिलेगा। इस तरह 4जी यूजर्स को कुल 10 जीबी और 3जी यूजर्स को 2 जीबी डाटा मिलेगा।
इसके अलावा 147 रुपये वाले प्लान में 12 जीबी डाटा मिलेगी। इसमें से 4 जीबी डाटा 3जी और 4जी यूजर्स के लिए होगा, जबकि 8 जीबी डाटा 4जी यूजर्स को मिलेगा। इस तरह 4जी यूजर्स को कुल 12 जीबी और 3जी यूजर्स को 4 जीबी डाटा मिलेगा।
बता दें कि इन दोनों प्लान में किसी तरह की कॉलिंग की सुविधा नहीं है और दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। साथ ही ये दोनोंं प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए हैं।