फायदे का सौदा: Jio के इस प्लान में मिलता है 42GB डाटा, साथ में JioSaavn Pro भी
Jio के इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को JioSaavn Pro के अलावा JioCloud, JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस मिलेगा।

विस्तार
वैसे तो जियो (Jio) के प्लान के बारे में लोगों को जानकारी है लेकिन कुछ ऐसे प्लान भी हैं जिनके बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। जियो के कुछ प्लान JioSaavn Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। यदि आप म्यूजिक के दीवाने हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के एक ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें भरपूर डाटा मिलता है और साथ में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के पास एक 269 रुपये का प्लान है जिसमें JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें कुल 42 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को JioSaavn Pro के अलावा JioCloud, JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस मिलेगा।
इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलेगा। यदि आपके इलाके में जियो का 5जी नेटवर्क है और आपके पास 5जी फोन है तो इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड 5जी डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- Smartphone का करते हैं इस्तेमाल तो पता होना ही चाहिए ये प्राइवेसी टिप्स
- Best 5G phones: अगस्त 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये 5G फोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- Emergency Alert: आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही सरकार, जानें क्या है यह तकनीक और क्यों है उपयोगी
- Netflix के लिए नहीं लेना होगा सब्सक्रिप्शन! जान लें ये स्कीम