Emergency Alert: आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही सरकार, जानें क्या है यह तकनीक और क्यों है उपयोगी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 20 Aug 2023 02:28 PM IST
सार

Wireless emergency alerts: इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। सरकार ने इस सिस्टम की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
what is Wireless emergency alerts and How to enable on your smartphones
Wireless emergency alerts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Wireless emergency alerts: भारत सरकार ने 20 जुलाई को कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा। कई लोगों के फोन पर "Emergency Alert: Severe” मैसेज आया। इस अलर्ट के साथ एक मैसेज भी था जिस पर अधिकतर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे गए इस मैसेज को आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत भेजा गया था। दरअसल, सरकार एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। चलिए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कैसे काम करती है।

    इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग सरकार दूरसंचार विभाग की मदद से स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कर सकती है। इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन

    सरकार ने इस सिस्टम की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। पिछले महीने ही 20 जुलाई को सरकार ने कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा था। विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल था ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट, न केवल प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों में बल्कि युद्ध या अन्य प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह कोविड के दौरान सूचना और चेतावनी प्रसारित करने में भी काम आ सकता था। इसे रेडियो या टीवी आपातकालीन प्रसारण के जैसे ही देखा जा सकता है, लेकिन यह स्मार्टफोन के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें