ट्राई की रिपोर्ट: सितंबर में Jio को हुआ भारी नुकसान, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा साथ
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की मासिक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है। 19 मिलियन ग्राहकों को खोने के बाद जियो के पास अभी भी 424.83 मिलियन ग्राहक हैं।

विस्तार
रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो फोन नेक्स्ट पेश किया है जिसे लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन है। नए फोन से जियो को ग्राहकों को बढ़ने की उम्मीद है लेकिन सितंबर के आंकड़ों को देखें तो मामला गड़बड़ लग रहा है।
सितंबर 2021 रिलायंस जियो के लिए अच्छा नहीं रहा है। सितंबर 2021 में जियो ने 19 मिलियन यानी 1.9 करोड़ ग्राहक खोए हैं, हालांकि इससे जियो की कमर नहीं टूटी है। जियो अभी भी भारत में सबसे अधिक ग्राहक वाली टेलीकॉम कंपनी है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की मासिक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है। 19 मिलियन ग्राहकों को खोने के बाद जियो के पास अभी भी 424.83 मिलियन ग्राहक हैं। जियो ने जहां सितंबर में ग्राहक खोए हैं, वहीं Airtel ने 0.27 मिलियन यानी 2.7 लाख ग्राहक जोड़े हैं।
वोडाफोन आइडिया को भी सितंबर में नुकसान हुआ है। 1.07 मिलियन यानी 10.7 लोगों ने Vi का साथ छोड़ा है। अब वोडाफोन आइडिया का सब्सक्राइबर बेस 269.99 मिलियन यानी 26.999 करोड़ रह गया है। सितंबर 2021 में Jio ने भले ही ग्राहक खोए हैं लेकिन उसका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ा है। जून तिमाही में जियो का ARPU 138 रुपये था जो कि अब 144 रुपये हो गया है।
सितंबर में Airtel के सब्सक्राइबर्स की संख्या 29.85 फीसदी से 30.4 फीसदी पहुंची है, जबकि वोडाफोन आइडिया के मामले में यह आंकड़ा 22.84 फीसदी से 23.15 फीसदी तक पहुंचा है और जियो का मार्केट शेयर 37.40 फीसदी से 36.43 फीसदी हो गया है।
- अपडेट: WhatsApp ने भारत में लॉन्च किए दो सेफ्टी फीचर, जानें इनके बारे में
- जरूरी खबर: iPhone 12 सीरीज के लिए फ्री सर्विस का हुआ एलान, यहां जानें सबकुछ
- घरेलू कंपनी UBON ने लॉन्च किया मैजिक चार्जर, कीमत सिर्फ 699 रुपये
- Tips and Tricks: आसानी से रिकवर हो जाएगा व्हाट्सएप से डिलीट हुआ मैसेज, बस करना होगा ये काम