अपडेट: WhatsApp ने भारत में लॉन्च किए दो सेफ्टी फीचर, जानें इनके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के अलावा WhatsApp धीरे-धीरे यूजर्स की सेफ्टी के लिए ब्लॉकिंग कॉन्टेक्ट, डिसएपियरिंग मैसेज, फेस आईडी के साथ एप लॉक जैसे फीचर्स जारी कर रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces Flash Calls and Message Level Reporting in India all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    मेटा (फेसबुक) के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में दो नए सेफ्टी फीचर पेश किए हैं। WhatsApp ने भारत में फ्लैश कॉल और मैसेज लेवल के नाम से दो फीचर लॉन्च किए हैं। मैसेज लेवल की मदद से यूजर्स किसी खास मैसैज को फ्लैग करके किसी व्हाट्सएप अकाउंट को रिपोर्ट कर सकेंगे।

    वहीं फ्लैश कॉल फीचर एक अतिरिक्त SMS वेरिफिकेशन फीचर है जो कि व्हाट्सएप अकाउंट के रजिस्ट्रेशन के लिए है। एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के अलावा WhatsApp धीरे-धीरे यूजर्स की सेफ्टी के लिए ब्लॉकिंग कॉन्टेक्ट, डिसएपियरिंग मैसेज, फेस आईडी के साथ एप लॉक जैसे फीचर्स जारी कर रहा है।

    विज्ञापन

    फ्लैश कॉल फीचर के जरिए पहली बार रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ऑटोमेटिक कॉल के जरिए वेरिफिकेशन होगा। अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए व्हाट्सएप में पहले से मैसेज (ओटीपी) का इस्तेमाल होता आ रहा है। फ्लैश कॉल का फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज लेवल फीचर की मदद से यूजर्स किसी खास मैसेज को लेकर शिकायत कर सकेंगे। यदि आप किसी मैसेज की शिकायत करना चाहते हैं तो उस मैसेज पर थोड़ी देर दबाकर रखें, उसके बाद आपको report और block के विकल्प मिलेंगे।

    WhatsApp beta में हाल ही में एक नया अपडेट आया है जो कि यूजर्स की प्राइवेसी के लिए है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अपना लास्ट सीन छिपा सकते हैं। सबसे खास बात यह कि लास्ट सीन पर भी आपका कंट्रोल होगा यानी आपका लिस्ट सीन सिर्फ वही लोग देख सकेंगे जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे।

    सीधे शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद यूजर्स खुद तय कर पाएंगे उनके लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को कौन-कौन से लोग देख सकेंगे और कौन-कौन से नहीं। इसकी सेटिंग्स ठीक उसी तरह कर सकेंगे जिस तरह फिलहाल आप अपने स्टेटस की सेटिंग करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें