225 शहरों में पहुंचा Jio True 5G, 34 और शहरों में हुआ लॉन्च
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

विस्तार
जियो बेहद तेजी से अपने ट्रू 5जी का रोलआउट कर रहा है। मंगलवार को 34 नए शहर जियो ट्रू5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए। जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 225 हो गई है। आज 5जी से जुड़ने वाले सबसे अधिक 8 शहर तमिलनाडु से हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 6, असम और तेलंगाना से तीन-तीन, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र ओडिशा और पंजाब से दो-दो शहर जुड़े हैं। बिहार का गया राजस्थान का अजमेर, कर्नाटक का चित्रदुर्ग और उत्तर प्रदेश का मथुरा शहर भी लिस्ट में शामिल हैं।
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “34 नए शहरों में जियो ट्रू5जी लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं। जियो के ट्रू जी जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है। बीटा ट्रायल लॉन्च के केवल 120 दिनों के भीतर जियो ने 225 शहरों में लॉंन्च करने का रिकॉर्ज कायम किया है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू जी से जुड़ जाएगा।“
बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो ने उत्तर पूर्व में चीनी सीमा पर 5जी लॉन्च किया है। टेलीकॉम के नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों की राजधानियों को जियो ने ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, मणिपुर का इम्फाल, मेघालय का शिलांग, मिजोरम का आइजोल, नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर और त्रिपुरा का अगरतला अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं।
- Vi New Recharge Plan: वीआई ने लॉन्च किया किफायती रिचार्ज प्लान, 100 रुपये से भी कम में मिलेगी 28 दिन की वैधता
- TikTok: टिकटॉक पर लग सकता है प्रतिबंध, सुरक्षा मुद्दे पर गवाही के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने CEO को किया तलब
- ग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo X90 Pro की स्पेसिफिकेशन लीक, कैमरे के लिए मिलेगा यह खास फीचर
- Poco X5 Series: पोको एक साथ लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन, 108MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले से होंगे लैस