Vi New Recharge Plan: वीआई ने लॉन्च किया किफायती रिचार्ज प्लान, 100 रुपये से भी कम में मिलेगी 28 दिन की वैधता

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 31 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट के अनुसार, Vi के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 200 एमबी डाटा और 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
Vi Launched Rs 99 New Prepaid Recharge Plan With 200MB Data 99 rs talktime
Vi New Recharge Plan - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने भारत में यूजर्स के लिए एक नया एंट्री-लेवल और किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी ने 99 रुपये कीमत वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसके साथ 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। बता दें कि अब Vi का 99 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे कम कीमत का मासिक रिचार्ज प्लान बन गया है। चलिए जानते हैं इस प्लान की सुविधा के बारे में...

    Vi का 99 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज

    टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट के अनुसार, Vi के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 200 एमबी डाटा और 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में 2.5p/sec पर लोकल और नेशनल कॉल की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इस प्लान के साथ कोई भी फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और बिंज ऑल नाइट सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। यानी इस प्लान के साथ यूजर्स 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच असीमित डाटा लाभ का फायदा नहीं उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: TikTok: टिकटॉक पर लग सकता है प्रतिबंध, सुरक्षा मुद्दे पर गवाही के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने CEO को किया तलब

    Vi के अन्य प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    समान कीमत वाले Vi के अन्य रिचार्ज प्लान की बात करें तो वोडाफोन-आइडिया के पास 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है। इस प्लान में 200MB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, इस प्लान के साथ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

    इस प्लान के साथ भी फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। यूजर्स का डाटा कोटा समाप्त होने के बाद यूजर्स से 50पैसा/एमबी शुल्क लिया जाएगा। 99 रुपये वाले प्लान की तरह इस प्लान के साथ भी बिंज ऑल नाइट सुविधा का लाभ नहीं मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें