Jio ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को दी मात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jan 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Jio add 3.7 lakhs users in November in madhya pradesh and chhattisgarh circle know about it
jio

    टेलीकॉम रेगुलेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने पिछले वर्ष नवंबर महीने के ग्राहकों के आंकड़े जारी किए हैं। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सर्कल में उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट आई थी, लेकिन इसके बावजूद रिलायंस जियो ने यहां अपने साथ 3.7 लाख (कुल 2.83 करोड़ ग्राहक) यूजर्स जोड़े थे। वहीं, दूसरी तरफ इस सर्कल में एयरटेल ने 1.49 करोड़ और बीएसएनएल ने 63.4 लाख उपभोक्ता अपने साथ बने हुए हैं।

    ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सर्कल में 25.6 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सर्कल में कंपनी के साथ मौजूदा समय में कुल 2.49 करोड़ उपभोक्ता जुड़े हैं।

    विज्ञापन

    ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के टेलीकॉम बाजार में जियो की 38 फीसदी, एयरटेल की 20 फीसदी, वोडाफोन-आइडिया की 33.5 फीसदी और बीएसएनएल की 9.2 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा जियो ने इस सर्कल के कस्टमर शेयर बाजार में पहला स्थान प्राप्त किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि नवंबर में रिलायंस जियो ने 56 लाख ग्राहक और एयरटेल ने 16.6 लाख ग्राहक जोड़े थे। जबकि वोडाफोन-आइडिया ने इस दौरान 3.64 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ था। वहीं, इस समय पूरे भारत में वोडाफोन के 33.6 करोड़ और एयरटेल के 32.7 करोड़ ग्राहक है।

    रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने पिछले साल जुलाई में 85 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ा था। जबकि इस महीने में ही एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया दोनों ही कंपनियों को कुल 60 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें