71 फीसदी पैरेंट्स ने माना, वीडियो गेम खेलने से बच्चे हो रहे समझदार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 Jan 2020 01:06 PM IST
71 percent parents believe video games good for teens says CS Mott Children's Hospital National Poll
video game - फोटो : C.S. MOTT CHILDREN'S HOSPITAL

    वीडियो गेम की लत को लेकर तमाम तरह की खबरें आती हैं। कई बार दावा किया जाता है कि वीडियो गेम खेलना बच्चों के लिए ठीक नहीं है तो कई बार दावा होता है कि वीडियो गेम से बच्चों का दिमाग तेज होता है। वहीं अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो गेम खेलने से बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

    अमेरिका के सीएस मोट्ट चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ने एक सर्वे किया है जिसमें शामिल 71 फीसदी माता-पिता ने माना है कि वीडियो गेम खेलना उनके बच्चों के लिए बढ़िया है और वीडियो गेम खेलने से बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं 44 फीसदी पैरेंट्स वीडियो गेम पर प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं।

    इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लड़कियों के मुकाबले लड़के गेम को लेकर ज्यादा प्रयोग करते हैं, कहने का मतलब है कि वे अलग-अलग गेम खेलना पसंद करते हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि छोटे लड़के प्रतिदन गेमिंग पर तीन घंटे से ज्यादा वक्त गंवा रहे हैं।

    इस सर्वे को कराने वाले मिशिगन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गैरी फ्रीड ने कहा कि अधिकतर पैरेंट्स का मानना है कि वीडियो गेम बच्चों के लिए किसी टॉनिक की तरह है, हालांकि लंबी अवधि तक गेम खेलने वाले बच्चों पर नकारात्म प्रभाव भी पड़ रहा है। फ्रीड ने कहा कि पैरेंट्स को बच्चों की गेमिंग आदत पर करीब से नजर रखने की जरूरत है, कहीं ऐसा ना हो कि बच्चे अनिद्रा के शिकार हो जाएं।

    सर्वे में शामिल पैरेंट्स ने यह भी कहा कि बच्चों को वीडियो गेम ज्यादा खेलने से रोकने के लिए वे कई तरकीबें अपनाते हैं जिनमें गेमिंग प्रोडक्ट् को छिपाने, बैठने का समय तय करना जैसी तरकीबें शामिल हैं। कुल मिलाकर इस रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लंबे समय तक बच्चों का वीडियो गेम खेलना ठीक नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें