आईफोन 18 प्रो से कितना अलग 18 प्रो मैक्स: कीमत से लेकर फीचर्स तक क्या हैं अंतर? 10 पाइंट्स में समझें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 10 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max देखने में लगभग एक जैसे हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसे फर्क हैं जो खरीदारी का पूरा फैसला बदल सकते हैं। कैमरा और चिप तकरीबन समान होने के बावजूद आपको Pro Max के लिए 15,000 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। जानिए दोनों iPhone के 10 बड़े अंतर।

विज्ञापन
iphone 18 pro vs iphone 18 pro max 10 differences display battery price camera
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स में क्या है अंतर? - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल की नई iPhone 18 Pro सीरीज में दो मॉडल- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। पहली नजर में दोनों फोन काफी समान लगते हैं और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इनके प्रोसेसर, कैमरा, कनेक्टिविटी और ज्यादातर फीचर्स एक जैसे हैं। अंतर मुख्य तौर पर फोन के आकार, डिस्प्ले और बैटरी में देखने को मिलता है। ऐसे में नया iPhone खरीदने वाले यूजर के लिए यह समझना जरूरी है कि ज्यादा पैसे देकर Pro Max लेने पर आखिर क्या अतिरिक्त फायदे मिलते हैं। यहां 10 पॉइंट्स में जानिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बीच बड़े अंतर क्या हैं।

    1. स्क्रीन साइज में क्या अंतर?

    iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन है। दोनों में ProMotion के साथ 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On Display और Dynamic Island मिलता है। यानी फीचर्स समान हैं, अंतर सिर्फ स्क्रीन के आकार का है।

    विज्ञापन

    2. क्या रिजॉल्यूशन भी अलग है?

    छोटी स्क्रीन की वजह से दोनों फोन का रिजॉल्यूशन अलग है। iPhone 18 Pro का रिजॉल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है, जबकि Pro Max में 2868x1320 पिक्सल मिलता है। हालांकि दोनों की पिक्सल डेनसिटी 460ppi है, इसलिए शार्पनेस के मामले में बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. साइज में क्या है फर्क?

    iPhone 18 Pro की लंबाई 150mm, चौड़ाई 71.9mm और वजन 211 ग्राम है। वहीं 18 Pro Max 163.4mm लंबा, 78mm चौड़ा और 249 ग्राम भारी है। यानी Pro Max करीब 38 ग्राम ज्यादा वजन वाला है। लंबे समय तक एक हाथ से इस्तेमाल करने में Pro मॉडल ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

    4. बैटरी में कौन आगे?

    यह दोनों मॉडलों के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतर है। iPhone 18 Pro में वीडियो प्लेबैक 34 घंटे तक और Pro Max में 43 घंटे तक का दावा किया गया है। स्ट्रीमिंग वीडियो के मामले में यह क्रमशः 31 और 38 घंटे तक है। ज्यादा बड़ी बॉडी में बड़ी बैटरी के कारण Pro Max का बैकअप बेहतर है।

    5. कीमत में क्या अंतर?

    भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। यानी दोनों के शुरुआती मॉडल में 15,000 रुपये का अंतर है।

    6. क्या कैमरे में भी है फर्क?

    इस बार सिर्फ Pro Max लेने पर कैमरे में कोई बड़ा अतिरिक्त हार्डवेयर लाभ नहीं मिलता। दोनों फोन में 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम है। इनमें 48MP मेन कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 4x और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम विकल्प भी देता है।

    7. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस समान

    दोनों मॉडल में Apple का नया A20 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है। इसलिए सामान्य परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI से जुड़े कामों में Pro Max के मुकाबले Pro मॉडल सिर्फ छोटा होने की वजह से कमजोर नहीं है।

    8. क्या है स्टोरेज ऑप्शन?

    दोनों फोन को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में खरीदा जा सकता है। यानी ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो Pro Max लेना जरूरी नहीं है। यह उन यूजर्स के लिए अहम है जो फोटो और वीडियो स्टोरेज को लेकर बड़ा विकल्प चाहते हैं।

    9. कनेक्टिविटी फीचर्स भी एक जैसे?

    दोनों मॉडल में Apple का C2 सेलुलर मॉडम, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, दूसरी पीढ़ी की Ultra Wideband चिप और Thread नेटवर्किंग तकनीक दी गई है। इसलिए नेटवर्क और वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में Pro Max को कोई खास अतिरिक्त बढ़त नहीं मिलती।

    10. रंग और चार्जिंग में क्या अंतर?

    iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरगंडी रंगों में उपलब्ध हैं। दोनों में USB-C के जरिए करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता है, बशर्ते 60W-capable एडाप्टर इस्तेमाल किया जाए। MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग भी दोनों में 25W तक हैं।

    एपल का पहला फोल्डेबल फोन भी लॉन्च

    आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को लॉन्च करने के साथ एपल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन- आईफोन डुओ (iPhone Duo) से भी पर्दा उठाया। भारत में एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है। इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन को अधिकतम 2TB स्टोरेज तक खरीदा जा सकता है।

    भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरु हो जाएगी, जबकि इन मॉडलों को 18 सितंबर से खरीदा जा सकता है। आईफोन डुओ की बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 18 अक्तूबर से शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें