नई तकनीक: आईफोन 18 प्रो का वेरिएबल अपर्चर कैमरा क्या है, कैसे काम करता है; फोटोग्राफी में इसका क्या फायदा?
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा स्मार्टफोन फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने का दावा करता है। यह रोशनी के हिसाब से कैमरे का अपर्चर बदल सकता है। जानें यह तकनीक कैसे काम करती है और नाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट और वीडियो रिकॉर्डिंग में कितना फायदा दे सकती है।

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में कैमरा को लेकर एपल ने इस बार बड़ा बदलाव किया है। दोनों फोन के 48MP मेन कैमरे में पहली बार वेरिएबल अपर्चर दिया गया है। यह तकनीक जरूरत के हिसाब से कैमरे के लेंस का अपर्चर बदल सकती है, जिससे कम रोशनी में फोटो बेहतर बनाने के साथ बैकग्राउंड ब्लर और पूरे फ्रेम की डिटेल पर भी ज्यादा कंट्रोल मिलता है। आइए जानते हैं वेरिएबल अपर्चर तकनीक क्या है और कैसे काम करता है।

क्या है अपर्चर?
- कैमरे में अपर्चर लेंस का वह हिस्सा है, जो यह तय करता है कि सेंसर तक कितनी रोशनी पहुंचेगी। आम तौर पर छोटे एफ-नंबर का मतलब होता है कि लेंस ज्यादा खुला है और ज्यादा रोशनी अंदर जा सकती है। वहीं बड़ा एफ-नंबर लेंस को ज्यादा बंद करता है और रोशनी कम आती है।
- स्मार्टफोन के ज्यादातर कैमरों में अपर्चर फिक्स रहता है। यानी उपयोगकर्ता फोटो लेते समय लेंस के खुलने की मात्रा को सीधे नहीं बदल सकता। आईफोन 18 प्रो सीरीज में एपल ने इसी हिस्से को बदल दिया है।

आईफोन 18 प्रो में कैसे काम करता है वेरिएबल अपर्चर?
- आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स के 48MP मेन कैमरे में एफ/1.48, एफ/1.8, एफ/2.8 और एफ/4.0 के चार अपर्चर विकल्प दिए गए हैं। एपल के अनुसार कैमरा जरूरत के हिसाब से इन सेटिंग्स के बीच अपने आप बदलाव कर सकता है।
- इसके लिए कैमरे में छह लेजर-कट ब्लेड और एक नया रोटर मैकेनिज्म इस्तेमाल किया गया है। ये ब्लेड लेंस के अपर्चर को आसानी से खोलने और बंद करने का काम करते हैं। यानी रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड की जरूरत के अनुसार कैमरा अपना अपर्चर बदल सकता है।
- यूजर चाहे तो कैमरा ऐप में दिए गए प्रो कंट्रोल के जरिए अपर्चर को मैनुअली भी बदला जा सकता है। एपल ने इसके साथ शटर स्पीड, व्हाइट बैलेंस और हिस्टोग्राम जैसे कंट्रोल भी दिए हैं।
- आईफोन डुओ Vs सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8: जानिए कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कौन आगे; पढ़ें कंपैरिजन
- एपल: नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 65 हजार तक महंगे हुए फोन
- एपल इवेंट की 10 बड़ी बातें: आईफोन 18 प्रो और एआई से लेकर फोल्डेबल आईफोन तक, एक जगह जानें सभी बड़े एलान
- आईफोन 18 प्रो लॉन्च: नई कैमरा टेक्नोलॉजी और कूलिंग सिस्टम के साथ हुआ पेश; जानें कीमत, बुकिंग की डिटेल