एपल ने रिलीज किया iOS 16.5: मुसीबत में पड़े यूजर्स, इस फीचर ने काम करना ही बंद कर दिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 May 2023 12:52 PM IST
सार

iOS 16.5 के साथ एपल न्यूज एप और नया प्राइड सेलिब्रेशन वॉलपेपर भी मिला है। साथ ही कई सारे बग फिक्स किए गए हैं। अपडेट के रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपने आईफोन में इसे इंस्टॉल किया है लेकिन एक नई समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन
iOS 16.5 Update Breaks iPhone and iPad Compatibility With Lightning to USB 3 Camera Adapter
camera adapter - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iOS 16.5 का अपडेट जारी किया है। iOS 17 भी बाजार में आने के लिए तैयार है। iOS 16.5 को कई सारे बदलाव और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। iOS 16.5 के साथ एपल न्यूज एप और नया प्राइड सेलिब्रेशन वॉलपेपर भी मिला है। साथ ही कई सारे बग फिक्स किए गए हैं। अपडेट के रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपने आईफोन में इसे इंस्टॉल किया है लेकिन एक नई समस्या पैदा हो गई है।

    iOS 16.5 अपडेट करने वाले यूजर्स की शिकायत है कि इस अपडेट के बाद लाइटनिंग टू USB 3 कैमरा एडाप्टर सपोर्ट नहीं कर रहा है। इस समस्या को लेकर यूजर्स ने एपल कम्युनिटी फोरम, Reddit और MacRumors फोरम पर शिकायतें की है। लाइटनिंग टू USB 3 एडाप्टर का इस्तेमाल कैमरे को आईफोन से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

    विज्ञापन

    एक रेडिट यूजर का दावा है कि वह अपने लाइटनिंग USB 3 एडाप्टर का इस्तेमाल DJ कंट्रोलर को ऑपरेट करने के लिए कर रहा था लेकिन iOS 16.5 के अपडेट के बाद ऐसा नहीं हो रहा है। वहीं, जिस आईफोन में iOS 16.5 को इंस्टॉल नहीं किया गया है, उसमें यह एडाप्टर आसानी से सपोर्ट कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें