खुशखबर: जियो के इस प्लान में अब मिल रहा 10GB डाटा, पहले मिलता था सिर्फ 6GB
Jio के पास एक 5जी अपग्रेड है। इस प्लान में पहले 6 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में कुल 10 जीबी डाटा मिल रहा है। Jio True 5G की सर्विस इस वक्त देश के 3,000 शहरों में लाइव है। यह जियो का एक 5जी डाटा प्लान है।

विस्तार
इस वक्त देश में दो टेलीकॉम कंपनियों के पास 5जी की सर्विस है जो कि एयरटेल और रिलायंस जियो हैं। दोनों कंपनियों की 5जी सर्विस देश के अधिकतर हिस्सों में लाइव हो गई है। एयरटेल और जियो अपने ग्राहकों को फिलहाल फ्री में अनलिमिटेड 5जी डाटा दे रही हैं। जियो के पास एक 5जी अपग्रेड प्लान है जिसके साथ थोक में डाटा मिलता है। अब जियो ने अपने इस Jio True 5G प्लान में बड़ा बदलाव किया है।
Jio True 5G के इस 5जी अपग्रेड प्लान की कीमत 61 रुपये है। इस प्लान में पहले 6 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में कुल 10 जीबी डाटा मिल रहा है। Jio True 5G की सर्विस इस वक्त देश के 3,000 शहरों में लाइव है। यह जियो का एक 5जी डाटा प्लान है।
Jio True 5G के इस 61 रुपये वाले प्लान को आप 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये वाले प्लान को सपोर्ट करता है यानी यदि आपके पास इनमें से कोई भी एक प्लान है और डाटा खत्म हो गया है तो 61 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करके आप 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- एलन मस्क का एलान, अब ट्विटर वीडियो पर भी मिलेगा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
- Meta: कंपनियों को बदलनी होगी डाटा भेजने की प्रक्रिया, मेटा ने कहा- जुर्माने के खिलाफ करेंगे अपील
- Fact Check: क्या वाकई अमेरिका के पेंटागन कॉम्प्लेक्स में हुआ धमाका? जानें सोशल मीडिया पर वायरल खबर की सच्चाई
- WhatsApp Edit Message: व्हाट्सएप पर सेंड करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज, जारी हुआ फीचर, ऐसे करेगा काम